तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, शत्रुघन सिन्हा, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी से ममता बनर्जी आज करेंगी मुलाकात

Recommended Video

    Mamata Banerjee BJP Leaders के साथ करेंगी मुलाकात, Third Front की कवायद तेज । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीसरे मोर्चे के गठन के लिए लगातार अपनी कोशिशों में जुटी हैं। तीसरे मोर्च के लिए ममता बनर्जी ने तमाम दलों के नेताओं से मुलाकात की है। आज ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसमे मुख्य रूप से यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और शत्रुघन सिन्हा शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि सोनिया गांधी जी अभी ठीक नहीं हैं, जब वह सही हो जाएंगी तो मैं उनसे मुलाकात करूंगी।

    तीनों नेताओं ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

    तीनों नेताओं ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

    भाजपा नेताओं से मुलाकात के बारे में ममता बनर्जी ने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं शत्रुघन सिन्हा, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरीजी से मुलाकात करेंगी। यह तीनों वरिष्ठा भाजपा नेताओं कई मौकों पर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी राय रखते रहे हैं, जिसकी वजह से यह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इन तमाम नेताओं ने मोदी सरकार के कामकाज की आलोचना की और सरकार पर निशाना साधा था। इन नेताओं नई कई मौकों पर मोदी सरकार के अहम फैसलों पर सवाल खड़ा किया था।

    ममता-अखिलेश से भी कर सकती हैं मुलाकात

    ममता-अखिलेश से भी कर सकती हैं मुलाकात

    ममता बनर्जी ने कहा कि अगर अखिलेश यादव और मायावती उन्हें मिलने के लिए बुलाते हैं तो वह जरूर उनसे मिलने के लिए जाएंगी। आपको बता दें कि ममता बनर्जी दिल्ली के चार दिन के दौरे पर हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 2019 में तीसरे मोर्चे के गठन के लिए इस दौरे पर हैं। इस दौरान वह तमाम नेताओं से मुलाकात करके उनसे एकजुट होने की अपील करेंगी।

    एनसीपी और शिवसेना से भी मुलाकात

    एनसीपी और शिवसेना से भी मुलाकात

    इससे पहले ममता बनर्जी ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार से मुलाकात की थी, इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना के नेता संजय राउत से भी मुलाकात की थी। महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा की साथी है और एनडीए का भी हिस्सा है। लेकिन शिवसेना ने 2019 के चुनाव से पहले एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी शरद पवार द्वारा आयोजित डिनर में भी शामिल हुई थीं, लेकिन ममता बनर्जी ने साफ करते हुए कहा कि यह डिनर मीट नहीं बल्कि साधारण मुलाकात की थी।

    इसे भी पढ़ें- आप विधायक पर महिला अधिकारी को गाली देने का आरोप, मामला दर्ज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+