दिल्ली में एंटी बीजेपी दलों की चाय पर चर्चा, कांग्रेस को बुलावा नहीं
नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मात देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कमर कस ली है। ममता ने भाजपा के खिलाफ एंटी बीजेपी दलों से सांठ-गांठ की शुरुआत भी कर दी है। इसकी शुरुआत मंगलवार को दिल्ली में ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई डिनर पे मुलाकात के साथ हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विपक्षी दल इस बात के लिए दृढ़ संकल्प हैं कि इन चुनावों में बीजेपी को किसी भी तरह से जीत से दूर रखना है। ऐसे में ममता ने एंटी बीजेपी दलों को चाय पे चर्चा के लिए बुलाया है। हलांकि इस चर्चा में कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया है।
ये बैठक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के घर पर हो सकती है। इस बैठक में एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव शामिल होंगे। ऐसी जानकारी है कि बिहार के दोनों बड़े नेता लालू यादव और नीतीश कुमार इस बैठक में अपने प्रतिनिधी भी भेजने वाले हैं।
हलांकि आपको बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बिहार चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़ी नहीं कर रही है और जिस तरह से उन्होंने चाय पर अन्य दलों के नेताओं से मिलने की रणनीति बनाई है, उसका मकसद अपने राज्य के अल्पसंख्यक वोटरों के ये संदेश देना है कि वे बीजेपी के साथ खड़ी नहीं हैं। ऐसे में बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो रही पार्टियां उसकी मुश्किलों को हवा दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications