Video: 'काका-छीछी' के बाद ममता बनर्जी का 'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, कांबा-कांबा' वायरल, जानिए क्या है मतलब
नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया हुआ है, वह विपक्षी दलों पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे वह 'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, कांबा-कांबा, तुबां-तुबां, बंबा-बंबा' बोलती हुई नजर आ रही है। आईए जानते हैं आखिर ममता बनर्जी ऐसा क्यों बोल रही हैं।

'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा' वायरल
आपको याद दिला दें कि पिछले साल सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी ममता बनर्जी का 'काका-छीछी' वीडियो वायरल हुआ था। सीएम ममता बनर्जी ने सीएए के विरोध में 'काका-छीछी' नारा दिया था, जो बाद में काफी वायरल हो गया था। उनके इस वीडियो पर काफी मीम्स भी बने थे। इसी तरह सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को 'चड्डा, नड्डा, फड्डा' भी बोलना खूब वायरल हुआ था। इसी तरह अब टीएमसी चीफ का 'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, कांबा-कांबा, तुबां-तुबां, बंबा-बंबा' वायरल हो रहा है।

टीएमसी के बागी नेताओं पर साधा निशाना
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां मंच से उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस बीच सीएम बनर्जी ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली पूर्व नेताओं पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना मीर जाफर से कर दी। ममता बनर्जी ने कहा कि मीर जाफर अंग्रेजों से मिल गया था और देश के साथ गद्दारी की। इसी तरह कुछ बदमाश मीर जाफर की तरह पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। अब वह शोर मचाकर 'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, कांबा-कांबा, तुबां-तुबां, बंबा-बंबा' करते हैं।

बीजेपी है वॉशिंग मशीन
सीएम ममता बनर्जी ने पार्टी बदलने वाले नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें डर था कि पकड़े जाएंगे, इसलिए वह बीजेपी में चले गए। सीएम ने कहा, बीजेपी वॉशिंग मशीन हैं, उसके अंदर काले लोग जाते हैं और सफेद होकर निलते हैं। यह (बीजेपी) पार्टी पश्चिम बंगाल की नहीं है। उन्होंने आगे कहा, यह पार्टी दिल्ली की है जो वहां दंगा कराती है। गुजरात और यूपी में भी दंगा कराती है ये पार्टी, यह किसी भी जाति-धर्म की पार्टी नहीं है।
यह भी पढ़ें: ममता ने बीजेपी को बताया दंगा भड़काने वाली पार्टी, रैली में बोलीं- अगर दंगे चाहते हैं तो वोट दें












Click it and Unblock the Notifications