टीएमसी के नाम से 'कांग्रेस' शब्द को नहीं हटाया गया है- ममता बनर्जी

नई दिल्ली। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नाम से कांग्रेस शब्द हटने की खबर सामने आई थी, लेकिन ममता बनर्जी ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने शनिवार को मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुएए कहा कि पार्टी के नाम से कांग्रेस शब्द को हटाया नहीं गया है। ममता बनर्जी की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि चुनाव आयोग में पार्टी का जो नाम पंजीकृत है अभी भी पार्टी का वही नाम है, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस। पार्टी के नाम और पार्टी के चुनाव चिन्ह को 1 जनवरी 1998 को चुनाव आयोग ने अपनी स्वीकृति दी थी।

mamta

बता दें कि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के लोगो से कांग्रेस शब्द को हटा दिया था, पार्टी ने बैनर, पोस्टर में सिर्फ तृणमूल शब्द का जिक्र किया है, जिसके बाद कयास ये लगाए जा रहे थे कि पार्टी ने कांग्रेस शब्द को नाम से हटा लिया है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस का गठन 1 जनवरी 1998 में हुआ था, जब कांग्रेस के साथ ममता बनर्जी का मनमुटाव हुआ था। ममता बनर्जी ने सीपीआई के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के लिए अलग पार्टी का गठन किया था।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में होंगे। 11 अप्रैल को चुनाव का पहला चरण होगा, जबकि 19 मई को सातवां और आखिर चरण संपन्न होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। बंगाल टीएमसी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। उसका सीधा मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और लेफ्ट दलों के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+