मीडिया के खिलाफ ममता ने सीबीआई जांच की मांग की
कोलकाता। बर्धमान ब्लास्ट और शारदा चिट फंड घाटालें हर तरफ से आलोचना झेल रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब अपनी आंखे मीडिया की ओर तरेर ली हैं। शारदा चिट फंड घोटाले में मीडिया के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच की मांग की है। ममता बनर्जी ने मांग की है कि उन मीडिया कंपनियों के खिलाफ सीबीआई जांच करानी चाहिए जिन्होंने शारदा चिट फंड घोटाले में पेड न्यूज चलायी है।

पार्टी के एक सदस्य को शारदा चिट फंड घोटाले में क्लीन चिट मिलने के बाद ममता बनर्जी एक्टिव मोड पर आ गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किस-किस मीडिया हाउस ने शारदा चिट फंड के मालिकों की महिमामंडन करके तगड़ी कमाई की है। साथ उन मीडिया हाउस की भी जांच होनी चाहिए जिन्होंने शारदा चिट फंड घोटाले में राज्य सरकार को गलत तरीके से पेश किया गया।
ममता ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां शारदा चिट फंड के मालिको द्वार चलाये जा रहे चैनलों की जांच कर रही है लेकिन वह राज्य सरकार की ओर से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करती हैं। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों का प्रचार करना कानून अपराध है और जिन चैनलों ने यह किया है उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि सीबीआई और ईडी ने टीएमसी के कुछ मंत्रियों और पार्टी के सदस्यों से पूछताछ की है।












Click it and Unblock the Notifications