'ये देश तो सबका है...', ममता बनर्जी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लिखा गाना, देखें वीडियो

'ये देश तो सबका है...', ममता बनर्जी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लिखा गाना, देखें वीडियो

नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश आज 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। आजादी के इस खास दिन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश की एकता, अखंडता और देशवासियों के सम्मान में एक गाना लिखा है। ममता बनर्जी ने ये गाना बांग्ला भाषा में लिखा है और इसका वीडियो भी अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। ममता बनर्जी द्वारा लिखे गए देशभक्ति गानों के बोल हैं, '"देश ता सोबर निजेर'' यानी ''ये तो देश तो सबका है।''

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने शनिवार (14 अगस्त) देर रात अपने फेसबुक पेज पर ये गाना शेयर किया। ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर बताया कि इस गाने को बंगाली कलाकारों इंद्रनील सेन, मोनोमॉय भट्टाचार्य, तृषा परुई और देबोज्योति घोष ने गाया है।

ममता बनर्जी ने देशवासियों को 15 अगस्त की बधाई देते हुए ट्वीट किया है, '75वें स्वतंत्रता दिवस पर आइए हम सब मिलकर उन सभी ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज को मजबूत करें, जिनका उद्देश्य हमारी आजादी का गला घोंटना है। हमें उन लोगों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने इस दिन के लिए लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी है।''

स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल को स्मारक के हिस्से पर 7,500 वर्ग फुट के विशाल तिरंगे से सजाया गया था। कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का सफेद संगमरमर राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों का दिखेगा। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विक्टोरिया मेमोरियल में तिरंगा फहराया है। वहीं हिमालय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा सिला गया तिरंगा केवल एक दिन के लिए विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की छत पर भी लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+