ममता बनर्जी ही धर्मनिरपेक्ष भारत के लिए सही प्रधानमंत्री: बुखारी

Mamata Banerjee will be a better PM for Secular India: Bukhari
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में तृणमूल कांग्रेस की अध्‍यक्ष ममता बनर्जी ही एक बेहतर उम्‍मीदवार हैं। बुखारी के अनुसार ममता ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की भलाई के लिए काफी काम किया है। इसके साथ ही उन्‍होने उम्‍मीद जताई है कि चुनाव बाद टीएमसी एनडीए में शामिल नहीं होंगी।

बुखारी के शब्‍दों में ममता धर्मनिरपेक्ष भारत के लिए सबसे बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगी। बुखारी ने 30 जनवरी को भाजपा शासित राज्‍यों के अलावा अन्‍य सभी प्रदेशों के मुख्‍यमंत्रियों को पत्र लिखा था और उनसे पूछा कि केंद्र की सच्‍चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने के लिए उन्‍होने क्‍या क्‍या कदम उठाये और इससे मुसलमानों का कितना भला हुआ। जिसकी सारी डिटेल ममता ने बुखारी को 19 फरवरी को सौंप दी थी।

गौर हो कि अन्‍ना हजारे का समर्थन मिलने के बाद, बुखारी की प्रशंसा मिलना ममता बनर्जी के लिए महत्‍वूपर्ण माना जा रहा है। बुखारी अगले महीने बंगाल जाएंगे। अभी तक यही आकलन लगाये जा रहे हैं कि चुनाव बाद वाम दल कांग्रेस के साथ तो टीएमसी एनडीए में शामिल हो जाएगी लेकिन बुखारी ने उम्‍मीद जताई कि ऐसा नहीं होगा।

यह भी ध्‍यान देने योग्‍य है कि बंगाल में 27 फीसदी मुस्लिम आबादी है, जिसका राज्‍य की 294 में से 140 सीटों पर प्रभाव है। अत: विधानसभा चुनाव में बने रहने के लिए ममता एनडीए के साथ नहीं जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+