ममता बनर्जी वायनाड में कांग्रेस की प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करेंगी: सूत्र

Wayanad By-Election 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी सूत्रों के मुताब‍िक सामने आई है। हाल ही में, कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ममता बनर्जी के साथ एक गुप्त बैठक की, जहां उन्होंने कथित तौर पर उनसे वायनाड में प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक का उद्देश्य दोनों दलों के बीच की खाई को पाटना था।

आपको बता दें क‍ि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद वायनाड की सीट अब खाली हो चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस सीट को छोड़कर रायबरेली की सीट को चुना।

Mamata Banaerji Priyanka Gandhi

अब वायनाड में उपचुनाव के लि‍ए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम आगे कर द‍िया गया है। यह पहली बार होगा क‍ि प्रियंका क‍िसी सीट पर चुनावी रण में होंगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य केरल में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करना है। यहां, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी न केवल आगामी उपचुनाव, बल्कि 2026 के विधानसभा चुनावों को भी साधने की योजना में है।

आइए जानते हैं क्यों ममता के तेवर बदले हैं?
लोकसभा चुनाव में ममता ने कांग्रेस नीत वाले इंडिया गठबंधन में अपनी भागीदारी को शून्य ही रखा। स‍िर्फ बाहरी समर्थन पर ही बात बनी रही। चुनाव में टीएमसी ने प्रत्येक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे। ज‍िसका उन्‍हें फायदा भी म‍िला। बंगाल की 42 सीट में टीएमसी ने 29 सीटें घसीटीं। वहीं, बीजेपी के पाले में 12 और कांग्रेस के पास स‍िर्फ 1 सीट ही ग‍िरी। अब सवाल उठता है क‍ि केंद्र में बीजेपी नीत वाली एनडीए के आने के बाद क्‍या ममता के तेवरों में कुछ बदलाव आ चुका है? कांग्रेस और ममता के बीच खाईं पटनी शुरू हो गई है?

एक बार भी साथ नहीं आए, अब क्‍यों?
गौर करने वाली बात यह भी है क‍ि देश के सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव में एक पल भी दोनों साथ नहीं आ सके। लेक‍िन, सूत्रों के दावे के मुताबिक, वायनाड में प्रियंका के प्रचार के लि‍ए ममता खुद चुनावी जमीन में उतर सकती हैं। इसके पीछे कहीं 2026 के विधानसभा चुनाव को साधने की योजना तो नहीं है? कहीं लोकसभा चुनाव में अलग-अलग उतरने पर सत्ता खोने का मलाल तो नहीं है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+