IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर बंगाल सरकार को मिला 4 मुख्यमंत्रियों का साथ, CM ममता ने कही ये बात

नई दिल्ली: बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं, जिस वजह से वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी भी ममता सरकार के खिलाफ पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। साथ ही उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई नेता बंगाल का दौरा कर चुके हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने बंगाल के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया था, जिस पर सीएम ममता बनर्जी ने निशाना साधा है।

Mamata Banerjee

Recommended Video

    Amit Shah West Bengal Visit : TMC MP Derek Obrien ने अमित शाह को बताया 'मनगढ़ंत' | वनइंडिया हिंदी

    ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि पुलिस अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर से केंद्र सरकार राज्य सरकार के काम में दखल दे रही है। पुलिस अधिकारियों का जब अनैतिक रूप से ट्रांसफर हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने उसके खिलाफ अवाज उठाई। मैं उनको धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने बंगाल के लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाई है और संघीय के ढांचे को बनाए रखने में अपना विश्वास जताया है।

    क्या है ट्रांसफर का मामला?
    दरअसल 10 दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर थे। उस दौरान डायमंड हार्बर में उनके काफिले पर हमला हुआ। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेता घायल हुए। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नाराजगी जताई थी। साथ ही राज्य सरकार से जवाब भी मांगा था। घटना के कुछ दिन बाद केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा। साथ ही ममता सरकार से उन्हें जल्द रिलीज करने को कहा। जब नड्डा पर हमला हुआ था, तो ये तीनों अधिकारी उनके सुरक्षा इंतजाम में तैनात थे। बंगाल सरकार ने केंद्र के इस आदेश को असंवैधानिक बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+