ममता बनर्जी ने PM मोदी से कहा- उम्मीद है बंगाल के लिए जल्दी जारी किया जाएगा 'किसान सम्मान निधि' का फंड
ममता बनर्जी ने PM मोदी से कहा- उम्मीद है बंगाल के लिए जल्दी जारी किया जाएगा 'किसान सम्मान निधि' का फंड
कोलकाता, 07 मई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (06 मई) को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि योजना (पीएम किसान सम्मान निधि) के तहत फंड जारी करने का अनुरोध किया है। सीएम ममता बनर्जी ने पत्र में पीएम मोदी को लिखा है कि वह बंगाल के किसानों के लिए पीएम-किसान स्कीम के तहत केंद्रीय कृषि मंत्रालय को जल्दी से जल्दी फंड जारी करने का अनुरोध करें। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कुछ महीनों पहले एक पत्र लिख कर निर्देश दिया था कि वह राज्य के अधिकारियों को बंगाल में पात्र किसानों के खाते में 'पीएम किसान सम्मान निधि' के हस्तांतरण की सुविधा के लिए फौरन कार्रवाई करें। ममता बनर्जी ने उसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
Recommended Video

चुनाव प्रचार के दौरान 'पीएम किसान सम्मान निधि' था अहम मुद्दा
'पीएम किसान सम्मान निधि' पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भी काफी चर्चा में रहा था। भारतीय जनता पार्टी का आरोप था कि राज्य टीएमसी सरकार बंगाल के किसानों के पास केंद्र सरकार की योजना नहीं पहुंचने देती है। यह योजना, जिसके तहत 6,000 रुपये सीधे किसानों के खातों में एक वर्ष में तीन समान किस्तों में जमा किए जाते हैं, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान इसपर प्रमुखता से जोर दिया था। भाजपा और टीएमसी ने एक दूसरे पर धन अवरुद्ध करने का आरोप लगाया था। हालांकि भाजपा ने वादा किया था कि वो अगर चुनाव जीतते हैं तो किसानों के खाते में सीधे 'पीएम किसान सम्मान निधि' के पैसे भेज जाएंगे।
ममता बनर्जी ने कहा- उम्मीद है पीएम किसान स्कीम की धनराशि जल्द मिलेगी
ममता बनर्जी ने गुरुवार को नाबाना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैंने प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को पत्र लिखा है। मुझे उम्मीद है कि पीएम-किसान योजना के तहत धनराशि जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को 18,000 रुपये दिए जाएंगे। पांच महीने पहले, हमने केंद्र सरकार के पोर्टल पर प्राप्तकर्ताओं के नाम अपलोड कर दिए हैं और अपनी ओर से सारी व्यवस्था भी कर दी है।
प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में, ममता बनर्जी ने लिखा है, ''पिछले साल नवंबर में भेजे गए केंद्रीय कृषि मंत्री के पत्र के अनुसार योजना के लिए पंजीकरण करने वाले 21.79 लाख किसानों में से, पोर्टल पर 14.91 लाख डेटा अपडेट किए गए हैं, जिन्हें विधिवत सत्यापित किया गया था और जिनमें से 9.84 लाख डेटा पीएफएमएस के लिए तैयार हैं।''












Click it and Unblock the Notifications