वामपंथ-कांग्रेस को दिखाई ममता में भाजपा के लिए नफरत!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंका है। ममता ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों औऱ गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। ममता ने भाजपा के खिलाफ एक साझा मंच तैयार करने के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होने की सलाह दी।

mamata-banerjee

ममता ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ एक साझा मंच तैयार कर वामपंथी पार्टियों को ही नहीं बल्कि कांग्रेस को भी एक मंच पर आने की जरूरत है। यदि सांप्रदायिक शक्तियों से देश की रक्षा करना चाहते हैं तो एक साथ आना होगा। अगर ऐसा हुआ तो मुझे बहुत खुशी होगी।

लोकसभा चुनाव का नतीजा कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में जो नतीजा आया उसका महत्वपूर्ण कारण कांग्रेस की गलतियां हैं। ममता ने कहा कि अगर पहले ही सभी एक साथ आ जाते तो 29 फीसदी वोट में किसी को सत्ता नहीं मिलती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+