ममता बनर्जी ने GST को दिया 'GREAT SELFISH TAX' का नाम

नोटबंदी के ऐलान के एक साल होने से पहले ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के ऐलान के एक साल होने से पहले ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताए जाने के बाद ममता बनर्जी ने इसे 'ग्रेट सेल्फिश टैक्स' का नाम दिया है।

mamata

ममता बनर्जी ने कहा कि जीएसटी लोगों को तंग करने और देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने के लिए है। उन्होंने नोटबंदी को भी एक आपदा बताते हुए सोशल मीडिया यूजर्स से नोटबंदी के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए अपनी डिस्पले पिक्चर को काले रंग से रंगने को भी कहा है।

ममता ने ट्वीट कर कहा, ग्रेट सेल्फिश टैक्स लोगों को परेशान करने के लिए लगाया गया है, नौकरियां छीनने के लिए। व्यवसाय को चोट पहुंचाने के लिए। अर्थव्यवस्था को खत्म करने के लिए। जीएसटी से निपटने में सरकार पूरे तरीके से विफल हो चुकी है।

एक और ट्वीट में ममता बनर्जी ने कहा नोटबंदी एक आपदा है। 8 नवंबर के काले दिवस पर देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाले घोटाले के खिलाफ विरोध किया जाएगा। साथ ही हम लोगों को इसका विरोध करते हुए अपनी ट्विटर डीपी का रंग काला कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+