चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर बरसीं ममता बनर्जी, बोलीं- मत भूलिए कल को सत्ता किसी और की हो सकती है..
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की बदले की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, यह भविष्य में वापस पलटकर आ सकता है।
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी बिल्कुल पसंद नहीं आई, अगर कोई गलती हुई है तो आपको उनके खिलाफ जांच करनी चाहिए थी। किसी के भी खिलाफ प्रतिशोध के तौर पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। यह भविष्य में पलटकर आप के खिलाफ भी आ सकता है।

ईडी की ओर से टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी समन जारी किया गया था। इसपर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह राजनीतिक कार्रवाई है। राजनीतिक तौर पर हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं।
Recommended Video
लोकतंत्र में दल आपस में एक दूसरे के साथ एडजस्ट करते हैं और कुछ नहीं करते हैं। किसी को भी कुछ ऐसी नहीं करना चाहिए जोकि लोकतंत्र के परे हो। अगर आज कोई सत्ता में है तो कल कोई और सत्ता में होगा।
बता दें कि अभिषेक बनर्जी को ईडी ने उसी दिन नोटिस भेजा था जिस दिन जिस दिन इंडिया ब्लॉक की पहली कोऑर्डेनेशन कमेटी की बैठक होनी थी। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने कभी भी सीपीएम के किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यह हमारी सौम्यता है।
अभिषेक को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। कभी वह लोवर कोर्ट जाते हैं, कभी उपरी अदालत में, कई हाई कोर्ट, कभी सुप्रीम कोर्ट। ये लोग उन्हें बिना वजह परेशान कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह युवा पीढ़ि को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वह युवाओं को परेशान करना चाहते हैं, लेकिन युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications