जयनगर-फरक्का रेप केस के आरोपियों को सुनाई गई मौत की सजा, मृत्युदंड पर जानें क्या बोलीं ममता बनर्जी?
Mamata Banerjee News: आरजी कर मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर से कथित रेप-हत्या का मामला अभी तक सीबीआई सुलाझा नहीं सकी। इस बीच,पश्चिम बंगाल के जयनगर और फरक्का दो नाबालिग लड़की के परिजनों को न्याय मिल गया है। दोनों मामलों में कोर्ट आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। यह सजा 60 और 62 दिन के अंदर सुनाई गई है।
कोर्ट द्वारा सुनाई गई दोनों सजाओं पर प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संतोष जताया है। इस दौरान ममता बनर्जी ने अपने एक्स पर लिखा, बमुश्किल एक सप्ताह पहले पश्चिम बंगाल पुलिस और हमारी न्याय व्यवस्था ने जयनगर में एक नाबालिग के साथ जघन्य बलात्कार-हत्या के अपराधी को मात्र 62 दिनों के भीतर मृत्युदंड दिला दी।

उन्होंने आगे लिखा कि आज 13.10.24 को फरक्का में एक और नाबालिग के साथ जघन्य बलात्कार-हत्या के दो आरोपियों में से एक को मृत्युदंड दिया गया है, जबकि उसके सह-आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिली है। मैंने पहले भी कहा है, और मैं इसे फिर से कहूंगा, हर बलात्कारी को सबसे कठोरतम सजा-मृत्युदंड से कम कुछ भी नहीं मिलना चाहिए।
एक समाज के रूप में, हमें इस जघन्य सामाजिक द्वेष को मिटाने के लिए एकजुट होना चाहिए। मेरा मानना है कि त्वरित, समयबद्ध परीक्षण और दंड एक शक्तिशाली निवारक के रूप में काम करेंगे, जो एक स्पष्ट संदेश देगा कि ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं इस उपलब्धि के लिए राज्य पुलिस और अभियोजन प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं।
हालांकि, ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित के परिवार के साथ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरक्का थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान नाबालिग लड़की अपने दादा के घर घूमने आई थी। इस दौरान बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी वह अचानक वहा से गायब हो गई।
करीब तीन घंटे बाद नाबालिग का शव पड़ोसी दिनबंधु हलदर के घर से बरामद किया गया। इस मामले में फरक्का पुलिस ने दीनबंधु हलदर को हत्या, सबूतों से छेड़छाड़ और POCSO अधिनियम की धारा 6 के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में इस हत्या में शुबो हलदर नाम का एक और युवक का नाम सामने आया था।
19 अक्टूबर को पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इसी लाइन के तहत शुबो के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब इस मामले में कोर्ट ने 60 दिन बाद फैसला सुना दिया।












Click it and Unblock the Notifications