कर्नाटक चुनाव प्रचार थमने के पहले ममता बनर्जी बोलीं- कृपया बीजेपी को वोट न दें, वो खतरनाक हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं प्रचार खत्‍म होने के दो घंटे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने भाजपा को खतरनाक बताते हुए उसे वोट ना डालने की अपील कर डाली है।

Mamata Banerjee

कर्नाटक‍ विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार की शाम छह बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार के थमने के चंद घंटे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने कर्नाटक की सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर खुल कर हमला करते हुए राज्‍य की जनता से इस चुनाव में भाजपा को वोट ना करने की अपील कर डाली है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को चुनाव प्रचार थमने से दो घंटे पहले कहा कर्नाटक के भाइयों और बहनों से मेरी एक ही अपील है कि कृपया स्थिरता और विकास के लिए मतदान करें। मैं अपील करती हूं कि कृपया बीजेपी को वोट न दें वे खतरनाक हैं।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा मणिपुर जल रहा है। हम नहीं जानते कि गोलीबारी में कितने लोग मारे गए हैं। सरकार ने कोई आंकड़ा नहीं दिया। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा मैं इसमें राजनीति नहीं लाऊंगीलेकिन लोग जानना चाहती हैं कि मणिपुर में कितने लोग मरे हैं। उन्‍होंने कहा अगर यहां (पश्चिम बंगाल) कुछ होता है, तो वे केंद्रीय दल भेजते हैं और बहुत सारे स्पष्टीकरण देकर अपने फैसले का बचाव करते हैं।

बता दें कर्नाटक‍ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होने वाला है। बुधवार 10 मई को चुनाव होगा और 13 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच मुख्‍य मुकाबला है। वहीं जनता दल इस चुनावी के मुकाबले में तीसरी पार्टी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+