जीत के बाद गरजी ममता, हमें बदनाम करने वालो को मिला जवाब
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह इमानदार राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ प्रचार करने वाले और हमारी छवि को बदनाव करने वालों को यह करारा जवाब है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने जो भी वादा जनता से किया उसे पूरा किया। ममता-जयललिता की जीत से भाजपा को फायदा, अब केन्द्र चैन से

वहीं केंद्रीय राजनीति में आने के सवाल पर ममता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद के बारे में नहीं सोच रही हैं, मैं बहुत छोटा आदमी हूं और बंगाल के लिए काम करना चाहती हूं। ममता बनर्जी ने केंद्र में भाजपा के साथ आने के सवाल पर कहा कि हमारी राजनीति भाजपा की राजनीति से बिल्कुल अलग है और हमारी विचारधारायें अलग हैं। ऐसे में भाजपा के साथ जाने का कोई
सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी स्थिति के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि ममता बनर्जी ने थर्ड फ्रंट के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब देखते हैं कि आगे क्या होता है। ममता ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव बेहतर नेता हैं इसीलिए मैं उनके न्योते पर उनसे मिली थी।
जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में ममता बनर्जी ने मीडिया पर भी जमकर गुस्सा निकाला। ममता ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने हमारे खिलाफ अभियान चलाया है। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ जानबूझकर मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया और हमारी छवि को धूमिल किया गया।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए ममता ने कहा कि बंगाल में किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं है। पश्चिम बंगाल एकलौता स्टेट है जहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। विपक्ष के हमले पर ममता ने कहा कि राजनीति में एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए उसे पार नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications