Mamata Banerjee Birthday Prediction 2026: 71 की हुईं दीदी, बंगाल चुनाव में इस बार मिलेगा भाग्य का साथ?
Mamata Banerjee Prediction 2026: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज (5 जनवरी, 2026) 7 साल की हो गई हैं। प्रदेश में अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अभी तारीखों के ऐलान में वक्त है, लेकिन बीजेपी और टीएमसी दोनों ही युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। सीएम ममता बनर्जी अपना किला बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। ज्योतिषियों की भी दिलचस्पी ममता बनर्जी के भविष्य का अनुमान लगाने में बढ़ गई है।
विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ग्रहों की चाल ने ज्योतिषियों और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। क्या 'दीदी' फिर से सत्ता में वापसी करेंगी या ग्रहों का फेरबदल बंगाल में बड़ा परिवर्तन लाएगा? देश के दिग्गज ज्योतिषयों ने अपनी गणना के आधार पर चौंकानेवाली भविष्यवाणी की है।

Mamata Banerjee Prediction 2026: कहीं परिवर्तन तो कहीं सत्ता सुख का दावा
प्रसिद्ध ज्योतिषी सचिन मल्होत्रा ने ममता बनर्जी की कुंडली और शपथ ग्रहण चार्ट के गहन अध्ययन का दावा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि आने वाला समय मुश्किल हो सकता है। मल्होत्रा के अनुसार, ममता बनर्जी के लिए मई 2025 से जून 2026 के बीच का समय बहुत सारी अस्थिरता लेकर आ सकता है। उन्होंने अपनी गणना के आधार पर दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में दीदी को सत्ता गंवानी पड़ सकती है। साथ ही, उन्होंने बंगाल की राजनीति में बड़े उतार चढ़ाव का भी संकेत दिया है।
Bengal Election 2026: बंगाल में दिखेगी उठा-पटक
ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा ने बंगाल चुनावों को लेकर भविष्यवाणी की है कि यह चुनाव बहुत सारे उठा-पटक लेकर आ सकता है। ज्योतिषी शर्मा का कहना है कि ममता बनर्जी की कुंडली में वर्तमान में सूर्य की महादशा चल रही है। उनके अनुसार, सूर्य उनकी कुंडली के आठवें भाव में है जो कष्ट और पतन का स्वामी है। 2026 के शुरुआती महीनों से ही समय उनके लिए बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।
ज्योतिषाचार्य शर्मा का कहना है कि ममता की कुंडली में ऐसी दशा है कि उन्हें अपनी ही पार्टी और करीबी लोगों से बहुत बड़ा धोखा मिल सकता है। ज्योतिषी शर्मा ने यह भी दावा किया है कि बंगाल के चुनाव में इस बार बहुत ज्यादा उथल-पुथल और हिंसा भी देखने को मिल सकती है।
Mamata Banerjee Prediction: मुश्किल दौर देखने को मिलेगा
एस्ट्रो राखी ने अपने यूट्यूब चैनल और दूसरे चैनलों पर दिए पॉडकास्ट में कहा है कि बंगाल के इस चुनाव में इस बार कोई नया खिलाड़ी निकल सकता है। कोई एक नया चेहरा बड़ी ताकत बनकर उभरेगा और इससे ममता बनर्जी को नुकसान हो सकता है। एस्ट्रो राखी ने यह भी अनुमान जताया है कि साल 2026 में टीएमसी सुप्रीमो को स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी जूझना पड़ सकता है।
Bengal Election में इस बार कांटे की टक्कर
ज्योतिषियों के दावे हकीकत बनते हैं या नहीं, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। बंगाल चुनाव को देखते हुए देश का सियासी पारा जरूर चढ़ गया है। जनवरी से ही प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियों और चुनावी सभाओं का दौर शुरू हो सकता है। बीजेपी की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। टीएमसी की कमान अभी भी दीदी के ही हाथ में है और वह अपना पूरा दमखम लगाने के लिए बेकरार दिख रही हैं।
नोट: यहां ज्योतिषियों के दावे और विचार के आधार पर सिर्फ जानकारी दी गई है। हम इसके प्रमाणिक होने की पुष्टि नहीं करते हैं। Oneindia Hindi का उद्देश्य किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications