प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में ममता बनर्जी कर सकती हैं 'बवाल', SPG ने पश्चिम बंगाल के DGP को लिखा लेटर
कोलकाता: प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप(एसपीजी) ने गुरुवार को पीएम मोदी की रैलियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज रात 10 बजे के बाद बंगाल में कोई भी पार्टी चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगी। मंगलवार शाम को कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को ये अभूतपूर्व कार्रवाई की। यहां 20 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 19 मई को वोटिंग होगी। एसपीजी ने मोदी की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस महानिदेशक सहित राज्य सुरक्षा प्रतिष्ठान को पत्र लिखा है। ममता की रैली मथुरापुर में पीएम के रैली स्थल के बगल में ही होनी है।

एसपीजी ने DGP को लिखा पत्र
एसपीजी ने मोदी की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस महानिदेशक सहित राज्य सुरक्षा प्रतिष्ठान को पत्र लिखा है। ममता की रैली मथुरापुर में पीएम के रैली स्थल के बगल में ही होनी है। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक एसपीजी के महानिरीक्षक द्वारा ये पत्र एसपीजी के डीजीपी को भी भेजा गया है, ताकि उन्हें पश्चिम बंगाल में भयंकर स्थिति से अवगत कराया जा सके।

पीएम की रैली में कानून-व्यवस्था पर चिंता
एसपीजी के लिखे पत्र में पीएम मोदी की रैली स्थल पर कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में गंभीर चिंता जताई गई है। ये चिंता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा को देखते हुए जताई गई है। पत्र पीएम की रैली स्थल पर कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में गंभीर चिंताओं के बारे में बात करता है, विशेष रूप से इस सप्ताह के शुरू में कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के मद्देनजर। एसपीजी को संदेह है कि पीएम की रैली में दोनों पार्टियों के बीच झड़प की संभावना हो सकती है, क्योंकि दोनों दलों के कार्यकर्ता रैली स्थल के आसपास मौजूद होंगे।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की पूरी खबरें

बंगाल में 19 मई को है आखिरी चरण का मतदान
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मतदान होना है। नतीजे 23 मई को आएंगे। राज्य में इससे पहले 6 चरणों के मतदान में जमकर हिंसा की खबरें आई। बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच ये संघर्ष हुआ। पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं। अमित शाह का दावा है कि वो बंगाल में 23 सीटों पर जीतेंगे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 2 सीटें मिली थी। उस चुनाव में टीएमसी को 34, कांग्रेस को 4 और लेफ्ट को बाकी दो सीटें मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications