पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर सीट से आज नामांकन दायर करेंगी ममता बनर्जी
कोलकाता, 10 सितंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दायर करेंगी। ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दायर करेंगी। दरअसल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी और भाजपा को पटखनी देकर एक बार फिर से सत्ता हासिल की थी। लेकिन ममता बनर्जी को नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। हाल ही में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन सीट और ओडिशा की एक सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया था।
Recommended Video

ममता बनर्जी ने बुधार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि वह 10 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दायर करेंगी। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ भगवान जानता है कि 2021 के चुनाव कैसे कराए गए थे। केंद्र सरकार ने झूठ बोला, फिर भी मुझे हरा नही पाए। नंदीग्राम में मेरे ऊपर हमले का षड़यंत्र रचा गया। हजारो गुंडे बाहर से आकर पश्चिम बंगाल को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे।
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा दुर्योधन और दुशासन से भी बदतर है। ममता ने कहा कि मोदी और शाह ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में मुझे हराने के लिए षड़यंत्र रचा था। वहीं ममता के आरोपों को बंगाल भाजपा चीफ दिलीप घोष ने निराधार बताया और कहा कि भवानीपुर सीट पर चुनाव सीधे भाजपा और टीमएसी, और सीपीआईएम या कांग्रेस के बीच होगा।
बता दें कि नामांकन दायर करने की अंतिम तारीफ 13 सितंबर है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनावव 30 सितंबर को कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस बाबत पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है। 30 सितंबर को ही जांगीपुर और समशेरगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। जबकि ओडिशा की पीपली में भी 30 सितंबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जबकि मतों की गणना 3 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications