Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2060 तक भारत बनेगा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था? ममता ने जताई असहमति, BJP ने कहा शर्मनाक !

Mamata Banerjee News: ऑक्सफोर्ड में एक चर्चा के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने 2060 तक भारत के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की भविष्यवाणी पर असहमति जताई है। उनके इस बयान को लेकर बीजेपी उनकी खूब आलोचना कर रही है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे ममता बनर्जी से सवाल किया गया कि भारत पहले ही ब्रिटेन से आगे निकल चुका है। अब ब्रिटेन छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, और भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जल्द ही, यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। 2060 तक, यह अनुमान लगाया गया है कि यह दुनिया की पहली अर्थव्यवस्था होगी। इस सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा, "मैं इससे असहमत हूँ।"

Mamata Banerjee

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में मुझे यहां नहीं बोलना चाहिए: सीएम ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में मुझे यहां नहीं बोलना चाहिए। आंतरिक और बाहरी मामलों के बारे में मैं खुलासा नहीं कर सकती। मेरी कुछ और राय भी है। क्योंकि हर देश कोविड के बाद चुनौती का सामना कर रहा है और दुनिया में उथल-पुथल की स्थिति भी है। दुनिया में आर्थिक युद्ध जैसी स्थिति चल रही है, तो हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि हमें फायदा होगा? हमें लाभ की उम्मीद करनी चाहिए, हम केवल उम्मीद ही कर सकते हैं। यह हमारा सपना है कि हमारा देश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे।

विदेशी धरती पर ऐसा व्यवहार कौन कर सकता है? अमित मालवीय

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विदेश में दिए गए पर निशाना साधते हुए X पर पोस्ट किया सीएम ममता बनर्जी को भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से परेशानी है... यह वाकई शर्मनाक है। वह अपने संवैधानिक पद के लिए अपमान की बात है। विदेशी धरती पर ऐसा व्यवहार कौन कर सकता है?

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी का विरोध करते हुए छात्रों ने गो बैक के नारे लगाए। जिसपर उन्होंने कहा कि यहां राजनीति नहीं करो। इस मामले पर अमित मालवीय ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- पश्चिम बंगाल पुलिस के संरक्षण में बैठीं, आमतौर पर आक्रामक रहने वाली ममता बनर्जी, केलॉग कॉलेज में अपनी ही छाया मात्र थीं, जब गुस्साए हिंदू बंगालियों ने हिंदुओं के नरसंहार और आरजी कार तथा संदेशखली सहित महिलाओं के बलात्कार और हत्या के अनेक मामलों के लिए उनकी निंदा करते हुए नारे लगाए।

आगे उन्होंने लिखा पश्चिम बंगाल में 2026 का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो, तो वह सत्ता से बाहर हो जाएंगी। राज्य मशीनरी, खासकर पुलिस, जो टीएमसी कैडर के रूप में काम करती है, का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए, और वह किसी भी कमजोर तानाशाह की तरह आत्मसमर्पण कर देंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+