ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने नरेंद्र मोदी को भेजा मानहानि नोटिस

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानहानि नोटिस भेजा है। अभिषेक बनर्जी के वकील ने पीएम नरेंद्र मोदी को 15 मई को डायमंड हार्बर में जनसभा के दौरान दिए भाषण के लिए ये नोटिस भेजा है।

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने नरेंद्र मोदी को भेजा मानहानि नोटिस

अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नीलांजन रॉय के खिलाफ है। भाजपा के लिए डायमंड हार्बर की रैली में 15 मई को मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में बुआ-भतीजा की सरकार चल रही है। मोदी के इस कमेंट को बनर्जी ने अपने लिए अपमानजनक बताते हुए नोटिस भेजा है।

मौजूदा चुनाव में बाद टीएमसी और बीजेपी के बीच लगातार तनातनी देखने को मिल रही है। अमित शाह के रोड शो के दौरान मंगलवार को हिंसा भी हुई थी। जिसके बाद आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार बैन कर दी थी। चुनाव प्रचार के दौरान लगातार मोदी और ममता बनर्जी एक-दूसरे पर हमला बोलते रहे थे।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 सीटों - दम दम, बरसात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, जादवपुर, डायमंड हार्बर, दक्षिण और उत्तरी कोलकाता पर मतदान होने हैं। 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+