NRC मुद्दे पर राजनाथ से मिलीं ममता बनर्जी, बिल को संशोधित करने या नया लाने की मांग की

Recommended Video

    Mamata Banerjee की NRC को लेकर Warning, इससे खूनखराबे और गृहयुद्ध जैसे होंगे हालात । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। असम एनआरसी मुद्दे के सिलसिले दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कि, मैंने उनसे (राजनाथ सिंह से) NRC बिल को संशोधित करने या नया बिल लाने के लिए कहा है। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि वे लोगों को परेशान नहीं करेंगे। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

    ममता

    ममता बनर्जी ने कहा कि, मैंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से NRC बिल को संशोधित करने या नया बिल लाने के लिए कहा। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि वे लोगों को परेशान नहीं करेंगे। मैंने बंगाल में एनआरसी लागू होने को लेकर खबरों पर भी उनसे बात की, मैंने उन्हें बताया कि ऐसी चीजें हुईं तो गृह युद्ध हो सकता है। उन्होंने मुझे हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

    वहीं राजनाथ सिंह ने इस मुलाकात के बाद कहा कि, मैंने उन्हें (ममता बनर्जी को) बताया कि NRC ड्राफ्ट असम अकॉर्ड के प्रावधानों और फरवरी 2005 में केंद्र, असम सरकार और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के बीच हुए फैसले के तहत पब्लिश किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में और प्रक्रिया के हर चरण में किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा, सुनने के पर्याप्त अवसर सभी व्यक्तियों को दिया जाएंगे। एनआरसी का मसौदा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी के तहत तैयार किया गया है।

    इसे पहले ममता बनर्जी ने दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में एनआरसी मुद्दे पर एक बार से बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, वर्तमान सरकार के लिए पिछले चुनाव में 40 लाख से अधिक लोगों ने वोट दिए थे, लेकिन आज वे अपने ही देश में शरणार्थी हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+