'बांग्लादेश से BSF करा रही घुसपैठ', Mamata Banerjee के बयान पर पूर्व अधिकारी ने दिया ये जवाब
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल यानी BSF पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। ममता ने कहा, 'बंगाल को अस्थिर करने के लिए बीएसएफ 'घुसपैठियों' को भारत में प्रवेश करने में मदद कर रही है।' वहीं, अब बीएसएफ के पूर्व अधिकारी ने ममता बनर्जी के इस विवादित बयान पर जवाब दिया है।
बीएसएफ के पूर्व अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान को खारिज करते हुए कहा, 'बीएसएफ अपना काम पूरी निष्ठा, ईमानदारी से कर रही है। बीएफएफ कभी भी किसी घुसपैठ में सहायता नहीं करती।' उन्होंने कहा कि अगर कभी भी कोई घुसपैठ होती हुई दिखाई देती है तो हमारी फौज, बीएसएफ पूरी कार्रवाई करती है।

बीएसएफ के पूर्व अधिकारी ने कहा कि घुसपैठ के कई कारण है, जैसे चुनाव के वक्त सीमाओं पर गश्त काफी कम हो जाती है। लोकसभा चुनाव के समय 3 महीने के लिए लगभग 50 फीसदी के आसपास फोर्स को वहां से हटा लिया गया था। इससे सीमा पर गश्त बहुत कमजोर हो गई थी और घुसपैठियों को सीमा पर आना का रास्ता मिल जाता है।
सीमा पर फोर्स कम होने की वजह से बने जो गैप बनाता है उसका फायदा घुसपैठिये उठाते है। इसके अलावा सीमा पर जो ईस्टर्न सेक्टर है चार हजार किलोमीटर का, वहां पर 64 ऐसे गांव है जो कि सीमा के पार है। साथ ही, सीमा पर स्थित है और उनमें से कई घर तो ऐसे है, जिनके बीच से सीमा पास होती है।
बताया कि ऐसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए आसान हो जाता है कि वो वहां आकर रहे है और फिर धीरे-धीरे से सीमा पार कर भारत में आ जाए। उनके पास नकली पेपर्स भी होते है। सीमा प्रहरियों के पास ऐसी कोई भी सुविधा नहीं है, जिससे वह उनके पेपर्स चेक कर सके। यह कुछ कारण होते है, जिसकी वजह से घुसपैठिये भारत में घुस आते है।












Click it and Unblock the Notifications