ममता बोलीं- हमें दिल्ली का लड्डू नहीं, जमीन से जुड़ा नेता चाहिए
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में सीएम ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ममता बनर्जी ने इस दौरान पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी यदि दोबारा सत्ता में आए तो संविधान को खत्म कर एकदलीय व्यवस्था लागू कर देंगे। ऐसे में मौजूदा लोकसभा चुनाव अंतिम होंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि हम एक ऐसा नेता चाहते हैं जो जमीन से जुड़ा हो, जो अपने बुरे और अच्छे समय में लोगों के साथ खड़ा हो। हमें दिल्ली का लड्डू नहीं चाहिए।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को बंगाल में कभी लागू नहीं होने देंगी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि उनको ये अधिकार किसने दिया तय करने का कि बंगाल में कौन रहेगा और कौन नहीं रहेगा।
इसके पहले, कूचबिहार की रैली में भी ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा था। ममता बनर्जी ने कहा था कि बीजेपी देश के नागरिकों को नागरिकता संशोधन विधेयक के जरिए शरणार्थी बनाने की कोशिश कर रही है। टीएमसी सुप्रीमो ममता ने एनआरसी बिल की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोगों में घबराहट है। उन्होंने इसे बीजेपी का चुनावी हथकंडा बताया।
West Bengal CM Mamata Banerjee in Naxalbari, West Bengal: We dont want Dilli ka laddoo. We want a leader who is connected to the ground, one who stands with the people in their bad and good times. pic.twitter.com/hVkusfLSQV
— ANI (@ANI) April 5, 2019
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
उन्होंने दावा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने साल 2015 में बांग्लादेश के साथ छह दशकों से चल रहे बस्तियों के मुद्दे का समाधान किया। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के तीन नारे लूट, दंगा और हत्या है। उनके सत्ता में आने पर ये देश का आखिरी चुनाव होगा। बुधवार को पीएम मोदी की रैली के कुछ घंटो बाद ममता ने कूच बिहार के दिनहाटा में जनसभा को संबोधित कर बीजेपी पर हमला बोला था।












Click it and Unblock the Notifications