जब सड़क किनारे ढाबे पर लोगों को चाय बनाकर पिलाने लगीं ममता बनर्जी, वीडियो शेयर कर कही ये बात
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में दीघा के भ्रमण पर हैं। यहां बुधवार को वे एक टी- स्टाल पर रुकीं और लोगों को चाय बनाकर सर्व करने लगीं। मुख्यमंत्री द्वारा चाय बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा में आ गया। वीडियो में ममता चाय वाले से कहती दिख रही थीं- तुमने चाय डाली? चाय लगभग बन गई और दूध मत डालो वरना ऐसी चाय पीकर लोग मोटे हो जाएंगे।

इसके बाद ममता ने एक-एक ग्लास में नापकर चाय डाली और वहां मौजूद लोगों को दी। वीडियो में वे कहती हैं- डीएम कहां हैं, थोड़ी चाय उनको दो। ममता को ये भी कहते सुना गया- मैंने हमेशा ही बहुत काम किया है। मैं एक साधारण इंसान हूं और हमेशा ऐसी रहना चाहती हूं। ममता ने इस वीडियो को खुद अपने ट्विटर पर शेयर किया। इसके साथ वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- कभी कभी जिंदगी में छोटी छोटी चीजें खुशियां देती हैं। चाय बनाना और लोगों को देना इनमें से एक है। आज दीघा के दत्तरपुर में। वीडियो में वे एक बच्चे के साथ खेलती और उसे कपकेक देती भी दिख रही हैं। वीडियो में वे कह रही हैं कि बच्चा बहुत प्यारा है इसे कुछ देना चाहती हूं।
ममता बनर्जी बीते सोमवार को हावड़ा की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली जनता से बात करने पहुंचीं थीं। यहां वार्ड 29 में राउंड टैंक पुरानाबस्ती के हालात देखकर वे भड़क गईं। दरअसल यहां 400 लोगों के लिए सिर्फ दो टॉयलेट की सुविधा दी गई थी। दरअसल ममता एक प्रशासनिक बैठक के लिए जाते हुए रास्ते में पड़े इन इलाकों को देखकर रुकीं। यहां के हालात देखकर उन्होंने शहरी विकास और नगर मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम की क्लास लगा दी।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के बाद एक्टिविस्ट्स ने ममता बनर्जी को हिंसा के खिलाफ लिखी चिट्ठी
-
West Bengal Election: क्या प्रशांत किशोर के बिना भी जीतेगी ममता बनर्जी? ‘PK फैक्टर’ TMC के लिए कितना जरूरी -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?












Click it and Unblock the Notifications