पीएम मोदी बोले- दो चरणों के मतदान के बाद दीदी की नींद उड़ी, तो ममता बनर्जी ने ऐसे किया पलटवार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच एक बार शब्दों का वार देखने को मिला है। दरअसल दोनों ही तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए है। इस कड़ी में शनिवार को पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पीडब्रेकर दीदी की नींद उड़ गई है। इसी बैखलाहट में पुरुलिया में हमारे एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि मां, माटी और मानुष के नाम के लोग जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। पीएम ने कहा कि ममता तोलाबाजी टैक्स को लागू करना चाहती हैं। वहीं प्रधानमंत्री के आरोप के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि 'हरातंका' फोबिया बीमारी से पीड़ित हो गए हैं क्योंकि चुनाव में उनको हार मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की हावड़ा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
इसलिए वो राज्य के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि उनको उत्तर प्रदेश, राजस्थान न्यू दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा में हार मिलने वाली हैं। ममता बनर्जी ने ये बात पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट के उम्मीदवार के लिए एक रैली के संबोधन में कहा है।
ममता बनर्जी ने अगर बीजेपी त्रिपुरा में जीत हासिल करती है, लेकिन वहां से उनको 543 सीट तो नहीं मिलने वाले। यही कारण है कि बंगाल के लोगों को धर्म के आधार पर बाट कर बीजेपी वोट लेने का प्रयास कर रही है। वहीं पीएम मोदी ने पड़ोसी देश के लोगों के जरिए प्रचार कराये जाने पर भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें- क्या स्मृति ईरानी की रैली के बाहर बांटे गए नोट? चुनाव आयोग ने दिए जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications