फोन से रैली को संबोधित कर योगी ने साधा ममता पर निशाना, कहा- बंगाल में तांडव मचा रखा है

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक रैली को फोन से संबोधित किया। दरअसल योगी आदित्यनाथ की आज बालुरघाट में एक रैली प्रस्तावित थी लेकिन अंतिम समय पर ममता बनर्जी सरकार ने योगी के हेलीकॉप्टर लैंडिग की इजाजत नहीं देने के साथ-साथ रैली की भी इजाजत नहीं दी। जिसके बाद योगी ने फोन पर रैली को संबोधित किया। फोन पर रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुआ कहा कि बंगाल में जिस तरह से प्रशासन काम कर रहे है वह स्वीकार्य नहीं है। एक लोकतंत्र में ऐसा नहीं हो सकता।

फोन से रैली को संबोधित कर योगी ने साधा ममता पर निशाना, कहा- बंगाल में तांडव मचा रखा है

सीएम योगी के हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी न मिलने के बाद उनके सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा, 'ये यूपी सीएम की लोकप्रियता का ही असर है कि ममता बनर्जी ने हेलीकॉप्टर उतरने की मंजूरी तक नहीं दिया। योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ने कहा कि बिना किसी पूर्व नोटिस के उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी रद्द कर दी गई। यह दूसरी बार हुआ है कि बंगाल प्रशासन ने किसी भाजपा नेता के हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी देने से मना कर दिया। जनवरी महीने में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी नहीं दी गई थी।

योगी ने कहा कि जिस मजबूती से भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के गुंडों का मुकाबला किया है मैं उसके लिए आप सभी का अभिनंदन करता हूं। बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार जनभावनाओं को दबाने का काम कर रही है और प्रशासन टीमएमसी वर्कर के रूप में कार्य कर रहा है। ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कांग्रेस को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''जनविरोधी और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बढ़ावा देने वाली सरकार भाजपा से घबरा गई है, इसीलिए पहले अमित शाह की रथ यात्रा को रोका और अब मुझे रोक रहे हैं। बंगाल में लगातार लोकतंत्र को दबाया जा रहा है। कैसे सरेआम चुनाव लड़ने वाले विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को कैसे बंधक बनाया जाता है, निर्मम हत्या की जाती है, यह तांडव ममता सरकार में पश्चिम बंगाल में लगातार दिखाई दे रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+