ममता बनर्जी का दावा- मोदी सरकार फोन टेप करा रही, इसके मेरे पास सबूत

Recommended Video

    Mamata Banerjee का Modi Govt पर बड़ा आरोप, बोलीं मेरी phone tapping हो रही है | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार उनके फोन टेप करा रही है। बनर्जी ने सरकार पर ये आरोप लगाते हुए कहा कि वो पुख्ता सबूत की बुनियाद पर ये बात कह रही हैं। उनका फोन टेप हुआ इसका उनका पास सबूत भी है। शनिवार को ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार की एजेंसियां उनका फोन टेप कर रही हैं। व्हाट्सएप के जरिए जासूसी किए जाने की बात पर ममता बनर्जी ने ये कहा है।

    Mamata Banerjee claim her phones tapped by narendra Modi govt

    ममता ने कहा,कुछ भी सुरक्षित नहीं है, व्हाट्सएप भी नहीं, पहले हम सोचा करते थे कि व्हाट्सएप से जासूसी नहीं की जा सकती है, लेकिन अब व्हाट्सएप को भी छोड़ा नहीं गया, मैं चाहती हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बात की जांच करवाएं।

    बसपा सु्प्रीमो मायावती ने मामले को लेकर ट्वीट किया है, सरकार जासूसी करवाती है यह कोई रहस्य की बात नहीं है। लोकतांत्रिक मूल्यों व मूलभूत अधिकारों के लिए कोर्ट-कचहरी में लड़ने वालों के खिलाफ जिस प्रकार अवैध व निरंकुशता वाली जासूसी कराए जाने का रहस्योद्घाटन हुआ है वह दुखद और चिंता की बात है।

    व्हॉट्सएप ने कई भारतीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक इजरायली सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी की बात कही है। ये जासूसी लोकसभा चुनाव के दौरान हुई है। उन लोगों के नाम भी सामने आने लगे, जिनकी जासूसी हुई है। इनमें कई लोग वो हैं जो मानवाधिकार आंदोलनों से जुड़े रहे हैं और इसके चलते मौजूदा सरकार के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने संदेह जताया है कि क्या इसमें सरकार की कोई भूमिका रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+