24 घंटे के अंदर अपने बयान से पलटीं ममता बनर्जी, इंडिया गठबंधन पर अब कही ये बात
राजनीति में नेताओं के बयानों की एक्सपायरी डेट सुनिश्चित नहीं होती है, यह कभी भी बदल सकती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वह उसे बाहर से समर्थन देंगी।
लेकिन इस बयान के महज 24 घंटे के भीतर वह अपने बयान से लपट गईं। उन्होंने कहा वह इस गठबंधन का पूरी तरह से हिस्सा हैं। वह इंडिया गठबंधन में किसी भी तरह की दरार नहीं पड़ने देंगी।

तामलुक में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि ऑल इंडिया लेवल पर दिए गए मेरे बयान को लोग गलत समझ बैठे। मैं पूरी तरह से इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं। यह गठबंधन मेरे ही दिमाग की उपज है, लिहाजा आगे भी हम राष्ट्रीय स्तर पर साथ रहेंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सीपीआईएम भाजपा के साथ हैं।
ममता ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस और सीपीआईएम पर भरोसा मत कीजिए। ये लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकसभा चुनाव सिर्फ टीएमसी को वोट कीजिए। लेकिन अब वह अपने बयान से पलट गईं। दरअसल ममता के बयान के बाद विपक्षी नेता उनकी आलोचना कर रहे थे, कुछ उनपर भाजपा के साथ जाने का आरोप लगा रहे थे तो कुछ ने उन्हें दोहरे चरित्र वाला बताया।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनपर भरोसा मत करिए। उन्होंने इंडिया गठबंधन छोड़ा और भाग गईं। वह भाजपा के साथ भी जा सकती हैँ। वह एक अवसरवादी नेता हैं, उन्हें पता है कि इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है तो अब वो इंडिया गठबंधन के साथ आना चाहती हैं। वहीं सीपीआई एम नेता सुजान चक्रवर्ती कहा वह अपने लिए दोनों दरवाजे खुले रखा चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications