ममता बनर्जी ने पीएम के आर्थिक पैकेज को बताया छलावा, बोलीं- लोगों के लिए यह बिग जीरो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन झेल रहे उद्योग जगत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। आज (बुधवार) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज का लाभ किसे और कब मिलेगा इस बात की जानकारी विस्तार से दी है। निर्मला सीतारमण की घोषणाओं के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आया है। सीएम ममता ने पैकेज पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लोग राहत की उम्‍मीद लगा रहे थे...लेकिन उन्‍हें बड़ा जीरो मिला है।

Mamta Banerjee calls PM economic package a illusion said this big zero for people

गौरतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन के 55 दिनों से ज्यादा का समय हो चुका है और पीएम मोदी ने इसके चौथे चरण का भी ऐलान कर दिया है। देशबंदी के चलते उद्योग जगत को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था जिसके कारण अर्थव्यवस्था की गति भी धीमी पड़ गई है। इसी दिशा में पीएम मोदी ने उद्योग जगते के लिए जीडीपी के 10 प्रतिशत जितने मेगा आर्थिक बजट का ऐलान किया जिसको लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा है।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में पैकेज को जीरो बताया है, उन्होंने कहा कि पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है। निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सीएम ममता ने कहा, हमारे वित्त मंत्री अमित मित्रा ने अभी आपको समझाया कि 20 लाख करोड़ रुपये में 10 करोड़ की योजनाएं पहले से ही चल रही हैं, और राज्यों को कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पीएम मोदी को किसानों का कर्ज माफ करने का आवश्यकता थी, जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने किया था। पीएम मोदी का 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज छलावा है। ममता बनर्जी ने श्रम कानूनों को बनाए रखने और श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों को भी निशाने पर लिया है।

यह भी पढ़ें: फिक्की ने PM के आर्थिक पैकेज का किया स्वागत, कहा-पैकेज भारत के बड़े सपनों को ताकत देगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+