कोलकाता हॉस्पिटल में तोड़फोड़ पर बोलीं ममता बनर्जी, हमले में वामंथी और बीजेपी शामिल
Kolkata Doctor News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीपीआई(एम) और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान वामपंथी और बीजेपी के झंडे वाले "बाहरी लोग" इस नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। मुझे छात्रों या आंदोलनकारी डॉक्टरों से कोई शिकायत नहीं है।

हालांकि, ममता बनर्जी न कहा कि कुछ राजनीतिक दल उपद्रव भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप वीडियो देखेंगे तो आपको पता चला जाएगा किया क्या हुआ। उन्होंने कहा,'मुझे जानकारी मिली है कि बाहरी लोगों, 'बाम और राम' के कुछ राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह किया है।'
इसमें छात्रों की कोई भूमिका नहीं है। मैं इस घटना की निंदा करती हूं और कल (बलात्कार के आरोपियों के लिए) फांसी की सजा की मांग करते हुए एक रैली निकालूंगी। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा, 'मैंने वामपंथियों और भाजपा के झंडे देखे... जिस तरह से उन्होंने पुलिस पर हमला किया।'
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मेरे एक प्रभारी अधिकारी एक घंटे तक लापता रहे। बाद में उन्हें घायल अवस्था में पाया गया। लेकिन पुलिस ने मरीजों की सूची नहीं बनाई। उन्होंने बल प्रयोग नहीं किया। हमने बहुत सारे आंदोलन किए हैं और अस्पताल के अंदर कभी इस तरह की हरकत नहीं की।
उन्होंने कहा कि कई मरीज बिना इलाज कराए ही अपने गांव लौट रहे हैं। मुझे पता चला है कि कुछ की मौत हो गई है। लेकिन कुछ वरिष्ठ (डॉक्टर) सेवा कर रहे हैं। हमने हर मांग पूरी की है। उन्होंने यह भी बताया कि दवाइयां लूट ली गईं और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में की गई तोड़फोड़
कोलकात में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है। इस बीच बुधवार की देर रात पश्चिम बंगाल में हजारों महिलाओं ने 'रिक्लेम द नाइट' विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसमें 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों के भेष में अराजक तत्व ने अस्पताल में घुसकर एक घंटे तक तांडव मचाया। अराजक तत्वों ने जबरन अस्पताल परिसर में प्रवेश किया, आपातकालीन वार्ड और बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के वेश में करीब 40-50 लोगों ने अस्पताल में घुसकर काफी नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। घटनास्थल से मिले दृश्यों में अस्पताल की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications