VIDEO: ममता का योगी पर वार, कहा- यूपी संभालें जहां भीड़ बना रही पुलिस को निशाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती चली जा रही है। आज पुरुलिया में एक बार फिर से हैलीकॉप्‍टर लैंड करने की अनुमति नहीं मिलने पर योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। वहीं ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ की नसीहत देते हुए कहा कि, अपना यूपी तो संभाल नहीं पा रहे हैं, पुलिसवाले मारे जा रहे हैं, पहले अपना राज्‍य संभालें।

mamata banerjee attacks on cm Yogi adityanath says take care of Uttar Pradesh first

दरअसल कोलकाता में चल रहे ममता बनर्जी के धरने के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ से कहें, पहले उत्तर प्रदेश का ध्यान रखिए... बहुत से लोग मार दिए गए, यहां तक कि पुलिस वाला भी मार दिया गया... बहुत-से लोगों को भीड़ ने मार डाला... अगर चुनाव लड़ेंगे, तो खुद भी हार जाएंगे। उनके पास उत्तर प्रदेश में खड़े होने की भी जगह नहीं है, इसलिए वह बंगाल में घूम रहे हैं।

इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा था कि, मुझे अत्यंत दुःख है कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की कर्मभूमि, हमारा बंगाल, आज ममता बनर्जी और उनकी सरकार की अराजकता तथा गुंडागर्दी से पीड़ित है। अब समय है कि बंगाल को एक सशक्त लोकतांत्रिक आंदोलन के माध्यम से संविधान की रक्षा हेतु इस सरकार से मुक्त किया जाय। मैं आज पुरुलिया में आप सबके बीच इस आंदोलन की ध्वजा लेकर भ्रष्टाचारियों के गठबंधन के लिए चुनौती बनकर खड़ा होऊंगा।

पुरुलिया में सीएम योगी की रैली है लेकिन ममता सरकार ने उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में सीएम योगी ने झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने का फैसला लिया है। वह पहले हेलिकॉप्टर से झारखंड जाएंगे और फिर वहां से सड़क मार्ग के जरिए पश्चिम बंगाल पहुंचकर रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में 3 फरवरी को सीएम योगी की रैली होनी थी। ममता सरकार ने योगी की रैली के लिए उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+