बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने पर 'आदिवासी विरोधी' ममता बनर्जी पर किया पोस्टर वार

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने पर ममता बनर्जी पर पोस्टर वार किया है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई : पश्चिम बंगाल बीजेपी ने एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने पर ममता बनर्जी पर पोस्टर वार किया है। भाजपा ने ममता बनर्जी पर आदिवासी विरोधी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं कर आदिवासी समुदाय का अपमान किया है।

पीएम मोदी भी पोस्टर में

पीएम मोदी भी पोस्टर में

बीजेपी ने सीएम बनर्जी को 'आदिवासी समुदाय विरोधी' कहने वाले पोस्टर प्रदेश में लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को भी दिखाया गया है।

बंगाल में 70 प्रतिशत सांथाल समुदाय के लोग

बंगाल में 70 प्रतिशत सांथाल समुदाय के लोग

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी के सांथाल समुदाय से आती हैं। बंगाल में इस समुदाय के 70 प्रतिशत लोग रह रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि इसके बावजूद भी ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया।

ममता बनर्जी ने यशवंत सिन्हा का किया समर्थन

ममता बनर्जी ने यशवंत सिन्हा का किया समर्थन

टीएमसी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है। इसको लेकर बीजेपी ममता बनर्जी पर हमलावर हो गई है। वहीं इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था कि द्रौपदी मुर्मू सर्वसम्मति की प्रत्याशी हो सकती हैं।

आदिवासी विरोधी ममता बनर्जी

आदिवासी विरोधी ममता बनर्जी

पोस्टर में लिखा कि बीजेपी ने एक आदिवासी जनजाति महिला को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाकर समस्त आदिवासी जन-जाति समुदाय को सम्मानित किया है। यह आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का विषय है। ममता बनर्जी ने आदिवासी जनजाति समुदाय के उम्मीदवार को समर्थन न करके अन्य प्रार्थी को समर्थन कर रही हैं एवं आदिवासी समान के करीब आने में हिचकिचा रही है।

हमें मिला सम्मान

हमें मिला सम्मान

वहीं पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में आदिवासियों ने एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में पोस्टर लगाए। पूर्व बीजेपी सांसद दशरथ तिर्की ने कहा कि यह हम आदिवासियों के लिए गर्व की बात है कि पहली बार किसी आदिवासी महिला को मनोनीत किया गया है। पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी प्रमुख नड्डा ने हमें सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में लोगों को दिया सरप्राइज, स्टॉल पर पुचका बनाया और परोस कर खिलाया, VIDEO VIRAL

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+