PM मोदी ने 'Fani' को लेकर ममता को किया था दो बार फोन, CM ने नहीं दिया जवाब

कोलकाता। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवाती तूफान 'फानी' का खतरा अब टल चुका है लेकिन इस मुद्दे पर अब जमकर सियासत शुरू हो गई है, तृणमूल कांग्रेस ने चक्रवात 'फानी' के चलते जमीनी हालात की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बजाय पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था, जिस पर अब पीएमओ की ओर से बयान आया है।

'Fani' को लेकर फोन मिलाते रहे PM लेकिन...

'Fani' को लेकर फोन मिलाते रहे PM लेकिन...

एएनआई की खबर के मुताबिक पीएमओ के सोर्स ने कहा है कि 'फानी' को लेकर दो बार प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के सीएम से बात करानी चाही लेकिन दोनों बार उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, पीएमओ की ओर से कहा गया है कि जब पहली बार फोन किया गया तो जवाब मिला की सीएम साहिबा दौरे पर हैं और दूसरी बार काफी देर फोन बजने के बाद जब उठाया गया तो उत्तर यही मिला, ममता या ममता के मंत्रालय की ओर से इस बारे में कोई कॉल नहीं किया गया था।

तृणमूल कांग्रेस ने लगाया है पीएम मोदी पर आरोप

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने चक्रवात 'फानी' के चलते जमीनी हालात की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बजाय पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है, पार्टी का कहना है कि पीएम मोदी देश के संघीय ढांचे का सम्मान नहीं करते हैं।

यह संघीय ढांचे पर हमला है-TMC

यह संघीय ढांचे पर हमला है-TMC

पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कह कि यह संघीय ढांचे पर हमला है, राज्यपाल को फोन करके उन्होंने बीजेपी के नेता के रूप में कार्य किया है और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं है, प्रधानमंत्री ने जमीनी हकीकत जानने के लिए राज्यपाल को फोन किया था, इससे हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन केवल मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के अधिकारी ही उन्हें जमीनी स्तर की असली तस्वीर बता सकते हैं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जो कि सरासर गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+