'मैम आप साड़ी में मुझे बहुत अच्छी लगती हो', छोटे बच्चे ने टीचर को लगाया मसका, वीडियो हो गया वायरल

नई दिल्ली, अगस्त 20। इंटरनेट पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस बच्चे ने अपनी टीचर की तारीफ में कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसे सुनकर मैडम भी शर्मा गई है। इस वीडियो को आप भी अगर देखेंगे तो बच्चे की मासूमियत को देखकर आप भी उस बच्चे पर मोहित हो जाएंगे।

लोगों को भा गया छोटे बच्चे का वीडियो

लोगों को भा गया छोटे बच्चे का वीडियो

सोशल मीडिया पर छोटे बच्चे का यह वीडियो हर किसी के दिल को छू रहा है और लोग बढ़-चढ़कर इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं। ट्विटर पर यह वीडियो सुनील पंवार नाम के ट्विटर हैंडल शेयर किया गया है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'होमवर्क से बचने के उपाय...'।

वीडियो में बच्चे ने क्या कहा?

वीडियो में बच्चे ने क्या कहा?

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में यह बच्चा अपनी टीचर से कह रहा है, "आप साड़ी पहन कर आईं थीं तो बहुत अच्छी लग रही थीं। इस पर टीचर पूछती हैं कि क्यों अच्छी लग रही थी? जवाब में बच्चा कहता है- क्योंकि आपकी वो साड़ी बहुत अच्छी थी और मेरी पसंदीदा मैम हो। इसके जवाब में टीचर बच्चे को थैंक्यू कहती है।"

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा है- सारे छोटे बच्चे इतने ही क्यूट होते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा है- मुझे लगता है इस बच्चे का दिल मैडम पर आ गया है। वहीं सागर साहू नाम के एक यूजर ने लिखा है- मैम की तारीफ करने से सजा थोड़ी कम मिलती है। एक यूजर ने कहा है कि यह बच्चा अपने पापा पर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+