Mallikarjun Kharge: खरगे ने जेपी नड्डा क्यों दी ये सलाह, जानें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा?
Mallikarjun Kharge: राज्यसभा का सत्र काफी हंगामेदार चल रहा है। मंगलवार 11 मार्च को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अक्रामक रुप में नजर आएं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा पर हमला बोला और पलटवार किया।
खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों को प्रशिक्षण की नसीहत देने वाले नेता सदन को ही इसकी जरूरत है क्योंकि उनके ही सदस्य और मंत्री ही समय पर सदन में नहीं आते हैं।

Mallikarjun Kharge ने जेपी नड्डा पर किया पलटवार
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर उपसभापति आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवा रहे थे इसी दौरान राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान की परिषद के लिए निर्वाचन का प्रस्ताव पेश करने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम ले रहे थे लेकिन वह सदन में उपस्थित नहीं थे।
इस पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने आपत्ति जताते मंत्री की अनुपस्थिति को शर्म की बात करार दिया। खरगे ने कहा 'मैं पूछता हूं आपको, आप क्यों ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) नहीं लेते? आपके लोग समय पर नहीं आते... मंत्री गण भी नहीं आते... ये शर्म की बात है।'
मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें BJP अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के सदस्यों को सदन के नियमों का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
Mallikarjun Kharge: जेपी नड्डा ने विपक्ष को ऐसा क्या कह दिया था?
सोमवार को विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और परिसीमन के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा किया था। इन मुद्दों पर कार्यस्थगन नियम के तहत चर्चा कराए जाने की मांग खारिज किए जाने के बाद उच्च सदन से बहिर्गमन किया था।
जेपी नड्डा ने विपक्ष के इस व्यवहार की निंदा की थी और आग्रह किया कि वह नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सदस्यों को रिफ्रेशर कोर्स करवाएं। उन्होंने कहा था, 'हम चर्चा के लिए तैयार हैं। इसमें अल्पकालिक चर्चाओं का प्रावधान है और दीर्घावधिक चर्चाओं का भी प्रावधान है वे (विपक्ष) नियमों को नहीं पढ़ते हैं।'
उन्होंने विपक्षी सांसदों से कहा कि वे पहले नियमों को पढ़ें और बहस करना सीखें। उन्होंने कहा, 'यह विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है... एक तरह से यह संसद और लोकतंत्र को बदनाम करने का प्रयास है।'












Click it and Unblock the Notifications