'पूर्व नियोजित, हमें अंधेरे में रखा गया', नीतीश कुमार के NDA के साथ सरकार बनाने पर खड़गे
Mallikarjun Kharge targets Nitish Kumar says Pre-planned and kept us in dark
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महागठबंधन से अलग होने और एनडीए में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने बडा बयान दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि नीतीश का कदम 'पूर्व नियोजित' था और उन्होंने INDIA गुट को अंधेरे में रखा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जेडी (यू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इंडिया गुट को तोड़ने की 'योजना बनाई' क्योंकि ऐसे फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए जा सकते। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए जा सकते... इससे पता चलता है कि यह सब पूर्व नियोजित था।

लालू यादव को अंधेरे में रखा
'इंडिया' गठबंधन को तोड़ने के लिए उन्होंने (भाजपा-जद(यू)) यह सब योजना बनाई... उन्होंने (नीतीश कुमार) हमें रोके रखा। खड़गे ने कहा कि उन्होंने लालू यादव को अंधेरे में रखा। बीजेपी के साथ अपने गठबंधन को पुनर्जीवित करने के लिए लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल के साथ अपना गठबंधन खत्म करने का जेडीयू नेता नीतीश कुमार का कदम लोकसभा चुनावों में दुर्जेय भाजपा से मुकाबला करने से कुछ महीने पहले इंडिया ब्लॉक के लिए एक बड़ा झटका है।
#WATCH | Uttarakhand: On BJP-JD(U) alliance, Congress chief Mallikarjun Kharge says, "This shows that it was all pre-planned. To break the INDIA alliance they (BJP-JD(U)) planned all this... He (Nitish Kumar) kept us in the dark, he kept Lalu Yadav in the dark..." pic.twitter.com/mgeQoSz0ZS
— ANI (@ANI) January 28, 2024
नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश
2022 में बीजेपी से अलग होने के बाद, नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ दल का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए सभी विपक्षी ताकतों को एकजुट करने की पहल की। नीतीश कुमार ने इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ फिर से पाला बदलते हुए, पटना के राजभवन में नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
दो डिप्टी और 6 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली
बीजेपी के दो डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, और छह अन्य मंत्रियों, जिनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव, संतोष कुमार सुमन, श्रवण कुमार और अन्य शामिल हैं, ने भी आज शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications