60 लाख नौकरियों के वादे पर बोले खड़गे- '2014 में भी तो आपने 2 करोड़ नौकरियों की बात कही थी'

नई दिल्ली, फरवरी 02। बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। खड़गे ने कहा कि देश में इस वक्त बेरोजगारी अपने चरम स्तर पर है, जिसकी वजह से देश का युवा संकट में है। खड़गे ने कहा कि देश के अंदर बड़े-बड़े कारखाने बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से निवेश नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं देश की अंदर सरकारी नौकरियों की संख्या भी लगातार घट रही है।

Mallikarjun Kharge

2014 से अब तक देनी चाहिए थी 15 करोड़ नौकरियां- खड़गे

खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में आपने (भाजपा ने) हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। ऐसे में अभी तक 15 करोड़ नौकरियां देनी चाहिए थी, लेकिन आपने वास्तव में कितनी नौकरियां प्रदान कीं? मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि सरकार ने इस साल के बजट में अगले 5 साल के अंदर 60 लाख नौकरियों का वादा किया है, वो कैसे पूरा होगा?

केंद्र में 9 लाख पद हैं खाली- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि मोदी सरकार में केंद्रीय सरकारी नौकरियां भी खत्म होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में नौ लाख पद खाली हैं और रेलवे में लगभग 15% पद खाली हैं, रक्षा क्षेत्र में में 40% और गृह मामलों में 12% पद खाली पड़े हैं। खड़गे ने कहा कि आज शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2% है।

राजेश्वर सिंह को लेकर साधा निशाना

इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह को टिकट दिए जाने को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वाति सिंह का टिकट काट राजेश्वर सिंह को देना ये बताता है कि ईडी, सीबीआई और आईटी अधिकारियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार विपक्ष को परेशान करने के लिए कर रही है। आपको बता दें कि राजेश्वर सिंह ईडी के अधिकारी थे 24 घंटे पहले ही उनका वीआरएस मंजूर हुआ था और फिर उन्हें बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+