B. Sudershan Reddy के लिए खड़गे ने मांगा समर्थन, 'संवैधानिक मूल्यों के लिए सभी सांसद एकजुट हों'
B Sudershan Reddy News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन मजबूती के साथ रेड्डी के साथ खड़ा है। हमारे उम्मीदवार का जीवन और विचार इस देश की एकता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। हमें उम्मीद है कि इस लोकतंत्र को मजबूत बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका समर्थन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया जाएगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान बिना नाम लिए ही पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संसद जनता और देश के मुद्दों को उठाने की जगह है। पिछले 11 साल में संसद में विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश हुई है। हमने जब भी जनसरोकार से जुड़े मुद्दे उठाए, हमने देखा कि विपक्ष को बोलने का उचित मौका तक नहीं मिल सका।

B Sudershan Reddy को खड़गे ने बताया, देश के लिए समर्पित
इंडिया अलायंस के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की तारीफ करते हुए खड़गे ने कहा, 'विपक्षी पार्टियों का पूरा समर्थन बी. सुदर्शन रेड्डी को है और हम मजबूती के साथ खड़े हैं। हमें उम्मीद है कि उनकी दूरदृष्टि, गरिमा और देश के लिए समर्पण राष्ट्र को एक नई दिशा में ले जाने के लिए मार्गदर्शन देगा। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि इस ऐतिहासिक कोशिश में लोकतंत्र बचाने की हमारी लड़ाई में अपना सहयोग दें।'
यह भी पढ़ें: सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी से NDA बैकफुट पर! INDIA ब्लॉक की चालाकी ने किया हैरान, नायडू कनेक्शन आया सामने
Mallikarjun Kharge ने कहा, '11 साल से विपक्ष की आवाज दबाई जा रही'
खड़गे ने इस दौरान बिना नाम लिए ही पूर्व उपराषट्रपतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में हमने देखा है कि किस तरह से संवैधानिक पदों पर बैठने वालों का आचरण निष्पक्ष नहीं था। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विपक्ष को उचित स्थान मिलना चाहिए, लेकिन संसद में विपक्षी दलों की आवाज को दबाने का काम किया गया।
#WATCH | Delhi | Congress President Mallikarjun Kharge says, "Over the last 11 years, we have witnessed the blatant misuse of parliamentary majority to arm the autonomous agencies like ED, I-T, and CBI with draconian powers to target opposition leaders. Now, these new Bills are… pic.twitter.com/OEzz2IBRvI
— ANI (@ANI) August 20, 2025
बी. सुदर्शन रेड्डी की न्यायप्रियता और निष्पक्षता का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। उन्हें अपना उम्मीदवार बनाकर हमने लोकतंत्र और सदन में न्याय के लिए अपने संघर्ष को और भी मजबूत किया है। बी. सुदर्शन रेड्डी का विचार, आचरण और न्यायिक फैसले उनके जनसरोकार और संविधान में आस्था की गवाही देते हैं।
यह भी पढ़ें: B Sudershan Reddy Caste: विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी किस जाति से हैं?












Click it and Unblock the Notifications