CBI vs CBI: आलोक वर्मा मामले पर SC के फैसले को कांग्रेस ने सरकार के लिए बताया सबक
नई दिल्ली। आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया। आलोक वर्मा की 75 दिनों के बाद सीबीआई डायरेक्टर पद पर वापसी तो हो गई है लेकिन वे कोई नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कांग्रेस ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार के लिए सबक बताया है।

हम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं हैं, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। कोर्ट का फैसला केंद्र सरकार के लिए एक सबक है। आज आप इन एजेंसियों का उपयोग लोगों पर दबाव बनाने के लिए करेंगे, कल कोई और करेगा, तब लोकतंत्र का क्या होगा? इसके पहले भी कांग्रेस ने सीबीआई के दो अधिकारियों के बीच विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
बता दें कि सीबीआई के दो अधिकारियों राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा ने एक दूसरे पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए थे और ये विवाद सावर्जनिक होने के बाद संस्था की किरकिरी होने लगी थी। इस बीच केंद्र सरकार ने दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया था जिसको लेकर विवाद और भी बढ़ गया था। छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले के खिलाफ आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।












Click it and Unblock the Notifications