तेलंगाना में मतदान से पहले बोले खड़गे, हम 100% 4 राज्यों में जीत रहे हैं
तेलंगाना में कल यानि 30 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस पार्टी चार राज्यों में चुनाव जीतने जा रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं 100 फीसदी आश्वस्त हूं कि हम सभी 4 राज्यों में जीत दर्ज करेंगे। हम तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही खड़गे ने कहा कि मिजोरम में हम लड़ाई में रहेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीआरएस को 88 सीट तो कांग्रेस को 19 और भाजपा को 1 सीट पर जीत मिली थी। ऐसे में प्रदेश में बीआरएस मजबूत पार्टी के तौर पर सामने आई है। प्रदेश का गठन होने के बाद से बीआरएस लगातार सत्ता में है। ऐसे में कांग्रेस के लिए सत्ता परिवर्तन करना आसान नहीं होगा।
बीआरएस के सामने बड़ी चुनौती यह है कि उसे इस बार भी चुनाव में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। अगर पार्टी को यहां हार का सामना करना पड़ता है तो पार्टी की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है। वहीं भाजपा की बात करें तो यहां पर पीएम मोदी ने खुद ही मोर्चा संभाला था और ताबड़तोड़ रैलियां की थी। ऐसे में भाजपा ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है।
बता दें कि तेलंगाना में चुनाव आयोग ने मतदान की पुख्ता तैयारी की है। मतदान से पहले चुनाव आयोग ने तीन पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल इन पुलिसकर्मियों ने बीआरएस विधायक के बेटे को पैसा बांटने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया। इन्हें गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं करने की वजह से इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications