कर्नाटक चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने चला इमोशनल कार्ड- खुद को बताया कर्नाटक का भूमि पुत्र
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इमोशनल कार्ड खेला है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। इससे पहले सोमवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने होम टाउन में प्रचार करते हुए इमोशन कार्ड चल दिया है।
मैं अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई जारी रखूंगा
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने गृह जनपद में मतदाताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह 81 साल के हैं और अगर कोई उनका खत्म करना चाहता तो खत्म कर दे, लेकिन मैं अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई जारी रखूंगा। मैं अपनी आखिरी सांस तक गरीबों के लिए लड़ना और उनके हितों की रक्षा करने का प्रयास करता रहूंगा।
कांग्रेस को वोट देने की अपील की
मल्लिकार्जंन खड़गे ने अपने गृह जनपद के वोटरों से इस बात पर गर्व करने का भी आग्रह किया कि उन्हें कर्नाटक के 'भूमि पुत्र' के रूप में कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष बनाया गया था, और विश्वास का सम्मान करते हुए कांग्रेस को आप जीत दिलाइए। उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट करने के लिए जनता से अपील करते हुए कहा कि है उसे टूटने मत दीजिए।
कांग्रेस ने लगाया था ये आरोप
बता दें कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि एक भाजपा उम्मीदवार द्वारा खड़गे और उनकी पत्नी और उनके पूरे परिवार का 'सफाया' करने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी।
खड़गे ने पीएम मोदी को कहा था 'जहरीला सांप'
याद रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो सप्ताह पहले एक चुनावी जनसभाा में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जहरीला सांप' कहकर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी। खड़गे और कांग्रेस चुनावी माहौल में भाजपा के निशाने पर आ गए थे। वहीं इसके चंद दिन बाद उनके विधायक बेटे ने एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री को 'नालायक बेटा'












Click it and Unblock the Notifications