PM-CM को हटाने वाले विधेयक पर बरसे Mallikarjun Kharge, 'वोट चोरी के बाद अब सत्ता चोरी करने उतर गए हैं'

Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम-सीएम को हटाने वाले विधेयक का विरोध किया है। बता दें कि विपक्षी इंडिया अलायंस इस बिल का जोरदार विरोध कर रही है, जबकि पीएम मोदी ने बिहार के गयाजी की रैली में दो टूक अंदाज में कहा था कि भ्रष्टाचारियों को सत्ता पर बने रहने का अधिकार नहीं है। इस बिल में प्रावधान किया गया है कि पीएम-सीएम या राज्यों-केंद्र के मंत्री अगर 30 दिन से ज्यादा जेल में रहते हैं, तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे सत्ता पक्ष की एक और चालाकी बताई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वोट चोरी करने के बाद सरकार अब ऐसा बिल लेकर आ रही है जिससे सत्ता की चोरी की जा सके। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि सरकार ने कैसे विपक्षी दलों के सीएम और नेताओं की गिरफ्तारी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। 130वें संविधान संशोधन विधेयक के माध्यम से विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने की यह सरकार की नई साजिश है।

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge ने सरकार पर साधा निशाना

पीएम-सीएम और मंत्रियों को 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर पद से हटाने संबंधी विधेयक संविधान (130वां संशोधन) विधेयक केंद्र सरकार लेकर आ रही है। विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद बिल जेपीसी के पास भेजा गया है। इंदिरा भवन में हरियाणा और मध्य प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटियों के नए बने अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'वोट चोरी के बाद अब भाजपा सत्ता चोरी करना चाहती है। 30 दिनों के अंदर सरकार को गिराने और विपक्षी दलों की सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से यह बिल लेकर आई है। हम बीजेपी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे और अपना पुरजोर विरोध दर्ज करेंगे।'

यह भी पढ़ें: Vice President Election: विपक्ष को मनाने में जुटे मल्लिकार्जुन खड़गे, इंडिया अलायंस में बनेगी एक नाम पर सहमति?

पीएम मोदी ने बिल के फायदे गयाजी में गिनाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाजी की रैली में इस बिल का समर्थन करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचारियों को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। चाहे प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री जो जेल जाएगा उसे अपना पद छोड़ना ही होगा। पीएम मोदी के इस भाषण को बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार चुनाव में विपक्ष के वोट चोरी के मुद्दे पर पलटवार करते हुए भाजपा भ्रष्टाचार को अहम मुद्दा बना रही है। बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनका परिवार भ्रष्टाचार के कई मामलों में आरोपी है।

यह भी पढ़ें: 'धनखड़ ने विपक्ष का गला दबाया, अब खुद की आवाज पर गिरी गाज', मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर तीखा वार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+