पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' कहने के आरोपों पर खड़गे की सफाई, 'मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाना नहीं था'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप करने के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा-आरएसएस की बात कर रहे थे। वह किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहते थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं की है और ना ही उनका ऐसा इरादा था। उनपर आरोप लगा है कि कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' बताया था। उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। इसके बाद खड़गे को सफाई देनी पड़ी है।
खड़गे ने 'जहरीला सांप' वाले बयान पर दी सफाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा है कि 'अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है, यदि इसका गलत अर्थ निकाला गया है और इसने किसी को परेशान किया है, तो मैं इसके लिए विशेष खेद व्यक्त करूंगा।'
'किसी को भी दुख पहुंचाने का कभी भी इरादा नहीं था'
उन्होंने कहा, 'हमारा वैचारिक मतभेद है। आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा जहरीली है। लेकिन, उन्होंने इसकी तुलना प्रधानमंत्री से की और दावा किया कि मैंने उनके बारे में टिप्पणी की है। मेरा किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बोलने या किसी को भी दुख पहुंचाने का इरादा कभी भी नहीं था।'
खड़गे आपत्तिजनक बयान देने का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगे थे कि कर्नाटक के कलबुर्गी की एक चुनावी सभा में उन्होंने पीएम मोदी की तुलना 'जहरीले सांप' से करते हुए कन्नड़ में कहा था कि आप सोच सकते हैं कि ये जहर हैं या नहीं। लेकिन अगर आप इसे चाटते हैं तो आप मर जाएंगे।
इस बयान के बाद वह चौतरफा घिर गए थे और कांग्रेस को चुनावों के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह के विवादित बयानों से पहले काफी चुनावी नुकसान भी हो चुका है। इसके बाद वह सफाई लेकर हाजिर हुए हैं।
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले खड़गे ने गुजरात चुनाव के दौरान भी एक विवादित बयान दिया था, जिसपर कांग्रेस घिर गई थी।
Recommended Video
We have ideological differences. RSS-BJPs ideology is poisonous. But they compared it to Prime Minister and claimed that I commented about him. It was never my intention to speak about any person or hurt anyone : Mallikarjun Kharge
— ANI (@ANI) April 27, 2023
#Correction | If my statement has hurt anyone, if it was misconstrued and distressed anyone, I will express special regret for it: Congress President Mallikarjun Kharge
(file pic) pic.twitter.com/XfjxK66B4c
— ANI (@ANI) April 27, 2023
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी जहरीले सांप की तरह है, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी... : कालाबुरागी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/G4Udtte3H5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications