'अगर नरेंद्र मोदी फिर पीएम बने तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा', मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार और ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक के साथ राज्य के INDIA गठबंधन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने 'ओडिशा बचाओ समावेश' को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2024 के बाद देश में कोई चुनाव नहीं होगा। कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए खड़ने ने कहा कि पीएम मोदी इस साल के लोकसभा चुनाव के बाद तानाशाही का ऐलान कर देंगे।

लोकसभा चुनाव आखिरी चुनाव होगा- खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता बरकरार रखते हैं तो 2024 का लोकसभा चुनाव भारत में अब तक का आखिरी चुनाव होगा। खड़ने ने जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आपके पास मतदान करने का आखिरी मौका है। 2024 के बाद देश में कोई चुनाव नहीं होगा।
'कोई लोकतंत्र नहीं होगा और कोई चुनाव नहीं होगा'
खड़गे ने कहा कि इसके बाद यहां रूसी राष्ट्रपति की तरह चुनाव होगा। खड़गे ने, "अगर लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सत्ता में आए तो तानाशाही होगी, कोई लोकतंत्र नहीं होगा और कोई चुनाव नहीं होगा।" खड़गे ने दावा किया कि 2024 का आम चुनाव देश के लोगों के लिए वोट देने का आखिरी मौका होगा।
नीतीश को लेकर क्या बोले?
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा, "वे हर किसी को (ईडी) नोटिस दे रहे हैं। वे लोगों को डरा रहे हैं। डर के कारण, कुछ दोस्ती छोड़ रहे हैं, कुछ पार्टी छोड़ रहे हैं, और कुछ गठबंधन छोड़ रहे हैं। यह आपका आखिरी मौका है मतदान करने के लिए। इसके बाद, कोई मतदान नहीं होगा।"
इसी के साथ खड़ने ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा और उसके वैचारिक संरक्षक आरएसएस के खिलाफ चेतावनी देते हुए उन्हें "जहर" बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को एकजुट करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने 'मोहब्बत की दुकान' खोली है। लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने 'नफरत की दुकान' खोल दी है। इसी वजह से आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। खड़गे ने कहा कि भाजपा और आरएसएस जहर है, वे हमें हमारे अधिकारों से वंचित कर रहे हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "नरेंद्र मोदी से दोस्ती से नवीन पटनायक को क्या मिला? डबल इंजन कई बार फेल हो जाता है। जब डबल इंजन ठीक से काम नहीं करता तो पहला इंजन भी विफल रहता है।"












Click it and Unblock the Notifications