कंफ्यूजन खत्म! ना नीतीश ना राहुल, खड़गे हो सकते हैं INDIA गठबंधन के PM उम्मीदवार, सोनिया गांधी ने किया समर्थन

Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने संकेत दिए हैं कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हो सकते हैं। काफी वक्त से राजनीतिक गलियारों में ये बात चल रही थी कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार या फिर राहुल गांधी की अगुवाई में लोकसभा चुनाव-2024 लड़ सकते हैं। लेकिन अब पासा पलटता नजर आ रहा है।

सोनिया गांधी सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए लोकसभा चुनाव-2024 में बड़ी भूमिका देने के संकेच दिए हैं। सोनिया गांधी ने आधिकारिक तौर पर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व का समर्थन किया है। सोनिया गांधी ने ये उम्मीद भी जताई है कि पार्टी के नेता इससे सहमत होंगे।

Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi

81 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। मल्लिकार्जुन खड़गे पर लिखी किताब "Mallikarjun Kharge: Political Engagement with Compassion, Justice, and Inclusive Development" के मौके पर नई दिल्ली में सोनिया गांधी ने कहा कि, 'खड़गे, भारत की आत्मा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई में लड़ने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।'

सोनिया गांधी ने कहा कि, खड़गे ने हमेशा "पार्टी संगठन को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखा है।" सोनिया गांधी बोलीं, "आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा कर दिया है... सत्ता में बैठे लोग उन सभी संस्थानों, प्रणालियों और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं, जिनके द्वारा भारत आजादी के बाद से फला-फूला है... एक मजबूत संगठनात्मक नेता के रूप में, मल्लिकार्जुन खड़गे नेतृत्व के लिए सबसे उपयुक्त हैं।''

यह पहली बार है सोनिया गांधी ने 2024 के चुनाव के लिए खड़गे के नेतृत्व का समर्थन किया है। पहले ऐसी अटकलें थीं कि राहुल गांधी को संयुक्त विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाएगा।

खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा चुनाव जीते हैं। वहीं खड़गे इंडिया गठबंधन के तहत 27 पार्टियों को साथ लाने में सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+