गहलोत, अधीर के बाद अब सिब्बल पर बरसे खडगे, बोले- 'नेतृत्व पर हमला करने वाले पार्टी को कमजोर कर रहे'

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कुछ नेता चुनाव में हार के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दोष मढ़ते हैं। आप अपने राज्य और निर्वाचन क्षेत्र में नेता होते हैं, 90 प्रतिशत मामलों में आपकी संस्तुति पर ही प्रत्याशियों को टिकट दिए जाते हैं। लेकिन बाद में आप कहते हैं कि पार्टी में एकता नहीं है और टिकट बंटवारे में गड़बड़ी हुई है।

Mallikarjun Kharge

बंगलौर में पार्टी के कार्यक्रम में बोलते हुए खडगे ने कहा कि मैं पार्टी के नेताओं द्वारा शीर्ष नेतृत्व की निंदा से दुखी हूं। उन्होंने कहा कि "अगर हम पार्टी और इसके नेताओं को इस तरह कमजोर करेंगे तो निश्चित ही इससे पार्टी आगे नहीं जाएगी। इसके चलते हमारी विचारधारा कमजोर होगी और आखिर में पार्टी खत्म हो जाएगी। आपको हमेशा ये बात अपने दिमाग में रखनी चाहिए।"

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में हुए उपचुनाव में हार को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा था। कपिल सिब्बल ने कहा था कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नतीजों से ये साफ हुआ है कि लोग कांग्रेस को विकल्प नहीं मानते। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि हमें कमजोरियां पता हैं और समाधान भी पता है। लेकिन ऐसा लगता है पार्टी ने हार को ही नियति मान लिया है।

सिब्बल के बयान के बाद कांग्रेस के ही अशोक गहलोत और अधीर रंजन चौधरी जैसे वरिष्ठ नेता शीर्ष नेतृत्व के बचाव में उतरे थे। गहलोत ने कहा था कि हार के कई कारण होते हैं लेकिन हमने शीर्ष नेतृत्व में विश्वास जताया और यही वजह है कि हम हर बार मजबूत होकर उभरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+