नेहरू मेमोरियल के पुनर्गठन पर भड़के कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन तो केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) का पुनर्गठन कर उसको कांग्रेस मुक्त कर दिया है। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसायटी पैनल से कांग्रेस नेताओं के नाम हटाए जाने की खबरों पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पुनर्गठन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, सरकार सब कुछ राजनीतिक रूप से ले रही है। सरकार ने यह निर्णय लिया क्योंकि वे अपने लोगों को पैनल में शामिल करना चाहती है।

Mallikarjun furious over the reorganization of Nehru Memorial, then the Union Minister gave this answer

Recommended Video

    'Congress mukt' हुआ Nehru Memorial, बांकी बचे तीन Congress Leader भी बाहर। वनइंडिया हिंदी

    इस मामले पर टूरिज्म मिनिस्टर प्रहलाद पटेल में कहा कि मेमोरियल अब सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के म्यूजियम के तौर पर जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मेमोरियल में सभी पार्टियों के नेता होंगे। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी में यह बदलाव आज नहीं हुआ है यह सालों पहले हो गया था, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

    नये पुनर्गठन में इन्हें मिली जगह
    नेहरू म्यूजियम सोसाइटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कांग्रेस नेताओं की जगह बीजेपी नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को जगह मिली। मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके उपाध्यक्ष हैं।

    यह भी पढ़ें: Maharashtra: सुब्रमण्यम स्वामी की शिवसेना से अपील, हिंदुत्व की एकता के लिए भाजपा के साथ निकालें रास्ता

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बने उपाध्यक्ष
    केंद्र सरकार ने एनएमएमएल सोसाइटी का पुनर्गठन किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपाध्यक्ष हैं। इसके सदस्यों में केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रमेश पोखरियाल, प्रकाश जावड़ेकर, वी मुरलीधरन और प्रह्लाद सिंह पटेल के अलावा आईसीसीआर अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, प्रसार भारती अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश आदि शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+