'मर्डर' गर्ल मल्लिका शेरावत ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन, शेयर की तस्वीर
मुंबई। लंबे अरसे से सुर्खियों से गायब बॉलीवुड की 'मर्डर गर्ल' यानी कि मल्लिका शेरावत एक बार फिर से हेडलाइन में छा गई हैं। हिंदी सिनेमा की ये हॉट अभिनेत्री केवल भारतीय मीडिया में ही नहीं बल्कि अमेरिकी मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी हैं।
दरअसल मल्लिका, जिनका अक्सर अमेरिका आना-जाना लगा रहता है, ने खुलकर डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की समर्थन किया है और कहा है कि हिलेरी में वो सारे गुण हैं, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति में होने चाहिए।
मल्लिका (39) ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह पूर्व अमेेरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, संगीतकार स्टीव वंडर और अभिनेता सैमुएल एल. जैक्सन के साथ हैं। जिसके बाद मल्लिका ने लिखा है कि ग्रेट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मिलने का सम्मान मिला था, हिलेरी क्लिंटन के लिए प्रार्थना कर रही हूं...स्टीव वंडर, सैमुएल जैक्सन। पुरानी यादें।
आपको बता दें कि हिलेरी और ट्रंप के बीच के बीच तीसरी एवं आखिरी राष्ट्रपति बहस लास वेगास के नेवाडा विश्वविद्यालय में हुई। देश में आठ नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में फिलहाल तो हिलेरी का पलड़ा भारी दिख रहा है, देखते हैं परिणाम क्या आते हैं।
Had th honor of meetin th charismatic President Clinton, praying for#HillaryClinton victory #StevieWonder #samueljackson #ThrowbackThursday pic.twitter.com/mXrZNA07Av
— Mallika Sherawat (@mallikasherawat) 20 October 2016













Click it and Unblock the Notifications