महिला कॉमेडियन को उबर ड्राइवर ने गालियां देकर कैब से उतारा, सुनकर आप भी सन्‍न रह जाएंगे

मुंबई। जानीमानी स्‍टैंडअप कॉमेडियन और इंटरनेट सेंसेशन मल्लिका दुआ के साथ उबर कैब ड्राइवर ने बदसलूकी की। मल्लिका ने इसे लेकर फेसबुक पर एक गुस्से भरा पोस्ट किया है जिसमें उन्‍होंने बताया है कि कैब ड्राइवर ने उनके साथ क्‍या-क्‍या किया। मल्लिका ने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है कि उबर कैब ड्राइवर ने उनके साथ कैब में बदसलूकी की और जब उन्‍होंने कैब रोकने को कहा तो उसने उन्‍हें भद्दी-भद्दी गालियां दी। उन्‍होंने लिखा कि ''उबर ड्राइवरों को नौकरी देने से पहले उनकी प्रोफाइल चेक नहीं करता है और ऐसा प्रतीत होता है कि उबर ड्राइवरों की गलती से कोई सीख भी नहीं लेता है।'' मल्लिका ने उस कैब ड्राइवर का फोटो भी शेयर किया है जिसका नाम चेतन है। तो आइए विस्‍तार से इस मामले के बारे में आपको बताते हैं।

AC बढ़ाने को कहा तो ड्राइवर ने उतर जाने को कहा

AC बढ़ाने को कहा तो ड्राइवर ने उतर जाने को कहा

मल्लिका ने लिखा यह उबर ड्राइवर चेतन है मैंने इससे केवल एसी का तापमान तेज करने के लिए कहा था, जिसके बाद इसने चिल्लाते हुए कार रोक दी और मुझसे गाड़ी से उतर जाने के लिए कह दिया। उसने बहुत ही बदतमीजी से बात करते हुए मल्लिका से कहा उतर गाड़ी से, नहीं बढ़ाउंगा एसी। उबर तुम लोगों को विज्ञापन में कुछ भी दिखाता है फिर तुम इसे अपना गाड़ी समझो, ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद हम दोनों के बीच बहुत बहसबाजी हुई और मैंने अपने गट्स दिखाए और चिल्लाते हुए कहा कि वह कितना बदतमीज है और उसके खिलाफ कैसे एक्शन लेती हूं।

ड्राइवर ने दी भद्दी-भद्दी गालियां

ड्राइवर ने दी भद्दी-भद्दी गालियां

इसके बाद उसने मुझे गाली देते हुए गाड़ी से निकलने के लिए कहा "निकल तू गाड़ी से ब****द"। एक बार उसने मुझे बिठाकर ही गाड़ी भगाना शुरु कर दिया और फिर मैंने उससे चिल्लाकर गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उसने फिर गाड़ी से उतरने के लिए कहा और फिर मां और बहन की गाली दी। मल्लिका ने लिखा मैं इस शहर में कार और ड्राइर का खर्च उठा सकती हूं लेकिन उन लोगों का क्या जो ऐसा नहीं कर सकते? क्या वे कैब ऑर्डर करके खुद को रिस्क में डाल रहे हैं।

मल्लिका ने मांगा उबर का नंबर

मल्लिका ने मांगा उबर का नंबर

गाली देते हुए मल्लिका ने लिखा क्या इस मल्टिनेशनल कंपनी उबर का कोई कस्टमर केयर नंबर या भारत में कोई तो हो संपर्क करने के लिए? मैं फिलहाल दिन के समय भी कांप रही हूं। अगर किसी के पास इस ब्लडी उबर का संपर्क नंबर है तो कृपया करके मुझे बताएं।

ये है वो फेसबुक पोस्‍ट

ये है वो फेसबुक पोस्‍ट

मल्लिका ने जो पोस्‍ट किया है उसे आप भी पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि मल्लिका दुआ इस समय ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में मेंटॉर के तौर पर नजर आ रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+